By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    पाथरभांगा में श्रद्धा और परंपरा के साथ माघ बुरू पूजा का आयोजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल
    January 30, 2026
    सीपी समिति मध्य विद्यालय, केबुल बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
    January 26, 2026
    लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का सशक्त प्रतीक है टूसु पर्व : अमरप्रीत सिंह काले
    January 15, 2026
    ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के पहले लॉर्ड मेयर बने जमशेदपुर के समीर पांडे का भव्य सम्मान
    January 10, 2026
    श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू
    December 31, 2025
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, दिनेश कुमार को फिर सौंपी गई इंदस विधानसभा की जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, दिनेश कुमार को फिर सौंपी गई इंदस विधानसभा की जिम्मेदारी
BJPJamshedpurJharkhand

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, दिनेश कुमार को फिर सौंपी गई इंदस विधानसभा की जिम्मेदारी

admin
Last updated: January 31, 2026 2:41 pm
admin
Published: January 31, 2026
Share
SHARE

2021 के सफल प्रदर्शन के बाद दोबारा बने इंदस विधानसभा के प्रवासी प्रभारी
जमशेदपुर/कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने के उद्देश्य से झारखंड प्रदेश के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं को पश्चिम बंगाल में लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
इसी क्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार को भाजपा पश्चिम बंगाल की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए कोलकाता आमंत्रित किया गया था। बैठक के दौरान पार्टी नेतृत्व ने उनके पूर्व अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें इंदस विधानसभा (विष्णुपुर लोकसभा क्षेत्र) का एक बार फिर प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया है।
2021 विधानसभा चुनाव में निभाई थी निर्णायक भूमिका
गौरतलब है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में दिनेश कुमार ने अपनी संगठनात्मक दक्षता का परिचय देते हुए इंदस विधानसभा क्षेत्र, जो उस समय कम्युनिस्ट और तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, वहां भाजपा को मजबूती प्रदान की थी। कार्यकर्ताओं के सहयोग से उन्होंने क्षेत्र में पार्टी का संगठन खड़ा किया और भाजपा प्रत्याशी निर्मल कुमार धारा की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
निर्मल कुमार धारा ने उस चुनाव में 7,220 वोटों से जीत दर्ज की थी। उल्लेखनीय है कि निर्मल धारा को आज भी विभिन्न ऑनलाइन स्रोतों पर भारत के सबसे गरीब विधायक के रूप में जाना जाता है।


कार्यकर्ताओं की मांग पर दोबारा सौंपी गई कमान
पिछले चुनाव में किए गए कार्य, संगठनात्मक सफलता और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने दिनेश कुमार को एक बार फिर इंदस विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
“इस बार बंगाल में खिलेगा कमल” : दिनेश कुमार
पश्चिम बंगाल से लौटने के बाद दिनेश कुमार ने कहा कि बंगाल की धरती इस बार कमल खिलाने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊँचा है और भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा का परचम लहराएगा।

झारखंड के अन्य नेताओं को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस महत्वपूर्ण बैठक में जमशेदपुर महानगर से
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी,
प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद,
पूर्व जिला महामंत्री राम सिंह मुंडा
ने भी भाग लिया। पार्टी नेतृत्व द्वारा सभी नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त किया जा सके।

महाराष्ट्र की युवती से जमशेदपुर में लूटपाट, टेम्पो चालक समेत दो गिरफ्तार, एक फरार
ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा समिति 2025 : भव्य थीम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
टाटा पावर यूनियन के नवनिर्वाचित सदस्यों और प्रबंधन के बीच परिचयात्मक बैठक, संयुक्त समिति का गठन
एलगेन किआ मानगो शोरूम में ऑल-न्यू किआ सेल्टोस का भव्य लॉन्च
सरयू राय ने किया राजस्थान विद्या मंदिर में 6 अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास
TAGGED:BJP Bengal Election StrategyDinesh Kumar BJPEducationIndas Assembly BJP InchargeJamshedpurJamshedpur BJP LeaderJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsVishnupur Lok Sabha BJPWest Bengal Assembly Election BJP
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)JharkhandSocial ActivitiesSociety

बाल मेले की हुई समीक्षा : सरयू राय बोले— बच्चों का बजट बच्चों पर ही खर्च हो

admin
admin
November 24, 2025
भक्ति और उल्लास के साथ टेल्को में हुआ माँ दुर्गा का भव्य जागरण
केनरा बैंक छोटा गोविंदपुर शाखा में ग्राहकों संग मनाई खुशी, दूसरी तिमाही के बेहतर परिणाम पर कटा केक
डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में हिंदी दिवस समारोह, साहित्य, रंगमंच और संस्कृति की झलक
छठ पर्व पर जनप्रतिनिधि ने श्रद्धा से ग्रहण किया खरना का प्रसाद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?