जिला कार्यालय में ढोल-नगाड़ों संग जश्न, शेष 11 मंडलों की घोषणा जल्द


जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत सोमवार को जमशेदपुर महानगर के 17 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं जिला चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों के नामों की औपचारिक घोषणा की। शेष 11 मंडलों की घोषणा भी शीघ्र किए जाने की जानकारी दी गई।
घोषणा के दौरान जिला कार्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों की गूंज और कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण नारों से माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

संगठन को मिलेगी नई मजबूती : मनोज सिंह
इस अवसर पर जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक बिरंची नारायण ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मंडल अध्यक्ष संगठन के विस्तार, सशक्तिकरण और मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई है और संगठन को इसका सकारात्मक लाभ मिलेगा।
पोटका विधानसभा के मंडल अध्यक्ष
घाघीडीह
अध्यक्ष – आनंद कुमार | मंडल प्रतिनिधि – शंकर सिंह
सुंदरनगर
अध्यक्ष – अमित मिश्रा | मंडल प्रतिनिधि – ईश्वर सोरेन
जुगसलाई विधानसभा के मंडल अध्यक्ष
एम.जी.एम.
अध्यक्ष – सूरज कुमार साह | मंडल प्रतिनिधि – शम्भु कर्मकार
गोविंदपुर
अध्यक्ष – विवेक कुमार (जुगनू) | मंडल प्रतिनिधि – मुकेश ठाकुर
जुगसलाई
अध्यक्ष – हन्नु जैन | मंडल प्रतिनिधि – नागेन्द्र पाण्डेय
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष
गोलमुरी – पप्पू उपाध्याय | धीरज पासवान
बर्मामाइंस – रितेश झा | सूरज कुमार सिंह
टेल्को – विकास शर्मा | पप्पू मिश्रा
बारीडीह – कुमार अभिषेक | संतोष ठाकुर
सीतारामडेरा – रंजीत सिंह | मिथिलेश साव
बिरसानगर – बापन बनर्जी | श्रीराम प्रसाद
साकची (पूर्व) – युवराज सिंह जुगनू | सन्नी संघी
जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मंडल अध्यक्ष
साकची पश्चिम – रंजीत कुमार सिंह | बजरंगी पाण्डेय
उलीडीह – रविन्द्र कुमार सिंह | अनिमेष सिन्हा
मानगो – बिनोद राय | विकास जायसवाल
बिष्टुपुर – मारुति नन्दन पाण्डेय | राजेश नन्द
सोनारी – प्रशांत पोद्दार | अजय रजक
जमीनी स्तर पर पार्टी होगी और मजबूत : सुधांशु ओझा
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इनके अनुभव, ऊर्जा और समर्पण से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।






