By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: Govindpur BJP Mandal Election : कौन बनेगा भाजपा गोविंदपुर मंडल का नया अध्यक्ष..? संगठन में नामों पर मंथन जारी
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > Govindpur BJP Mandal Election : कौन बनेगा भाजपा गोविंदपुर मंडल का नया अध्यक्ष..? संगठन में नामों पर मंथन जारी
BJPJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandPolitics

Govindpur BJP Mandal Election : कौन बनेगा भाजपा गोविंदपुर मंडल का नया अध्यक्ष..? संगठन में नामों पर मंथन जारी

* मंडल से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक सिफारिशों का दौर जारी

admin
Last updated: August 7, 2025 5:34 pm
admin
Published: August 7, 2025
Share
SHARE
  • चर्चा में छह नाम, दौड़ में चार ही आगे
  • ओबीसी फार्मूला चला तो मुकेश ठाकुर का मंडल अध्यक्ष बनना तय
  • अन्य फार्मूला में चंद्रशेखर, भूषण और जुगनू वर्मा

Raman Jha/Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गोविंदपुर मंडल में नए अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर अंदरखाने सियासी हलचल तेज हो गई है। संगठन के गलियारों में कई नामों की चर्चा है, लेकिन इनमें से चार नाम सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। मंडल से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक सिफारिशों का दौर जारी है। अब देखना यह होगा कि संगठन किस समीकरण को तरजीह देता है।

Contents
छह में से चार नाम सबसे आगेओबीसी फैक्टर से मुकेश ठाकुर की बढ़ी उम्मीदेंचंद्रशेखर सिंह को मिल रहा है पूर्व मंडल अध्यक्ष का समर्थनयुवा शक्ति पर भरोसा जता रहे हैं जुगनू वर्माभूषण दीक्षित के सिर पर बड़े नेताओं का हाथसंगठन का फैसला 15 अगस्त तक संभव

छह में से चार नाम सबसे आगे

भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पद की रेस में जिन छह नेताओं के नाम आए हैं, उनमें चंद्रशेखर सिंह, भूषण दीक्षित, जुगनू वर्मा, मुकेश ठाकुर, विकास सिंह और कुंदन गुप्ता शामिल हैं। हालांकि, मंडल और जिला संगठन में चर्चा है कि चंद्रशेखर सिंह, भूषण दीक्षित, जुगनू वर्मा और मुकेश ठाकुर इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

ओबीसी फैक्टर से मुकेश ठाकुर की बढ़ी उम्मीदें

संगठन यदि सामाजिक समीकरण विशेषकर OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) को ध्यान में रखते हुए चयन करता है तो मुकेश ठाकुर का दावा सबसे प्रबल माना जा रहा है। वे न सिर्फ ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि गोविंदपुर भाजपा के कई पुराने प्रभावशाली नेताओं का समर्थन भी उन्हें प्राप्त है।

चंद्रशेखर सिंह को मिल रहा है पूर्व मंडल अध्यक्ष का समर्थन

चंद्रशेखर सिंह को पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह का खुला समर्थन प्राप्त है। बताया जा रहा है कि राधेश्याम सिंह का खेमा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आशीर्वाद प्राप्त करने की दिशा में सक्रिय प्रयास कर रहा है, ताकि चंद्रशेखर के नाम पर मुहर लगाई जा सके।

युवा शक्ति पर भरोसा जता रहे हैं जुगनू वर्मा

जुगनू वर्मा संगठन में युवा शक्ति को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। वे स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं में खासा लोकप्रिय माने जाते हैं। जानकारी के अनुसार वे भाजपा नेता रूपेश कतरीयार का समर्थन भी अपने पक्ष में लाने की कोशिशों में जुटे हैं।

भूषण दीक्षित के सिर पर बड़े नेताओं का हाथ

राजनीतिक शैली, प्रभावशाली वक्तृत्व कला और झाविमो (झारखंड विकास मोर्चा) से भाजपा में आए भूषण दीक्षित भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सिंह का अप्रत्यक्ष समर्थन प्राप्त है, जिससे उनका नाम रेस में मजबूत बना हुआ है।

संगठन का फैसला 15 अगस्त तक संभव

सूत्रों के मुताबिक पूर्व में जिला स्तर पर रायशुमारी में मुकेश ठाकुर, भूषण दीक्षित और जुगनू वर्मा के नाम पर चर्चाएं थीं, लेकिन बाद में राधेश्याम सिंह ने अपनी टीम के साथ चंद्रशेखर सिंह के नाम को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आगे बढ़ाया। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि चार दावेदारों में से किसकी सिफारिश असर दिखाती है। संगठन की ओर से इस संबंध में 15 अगस्त 2025 तक निर्णय लिया जा सकता है।

हालांकि भाजपा की आंतरिक राजनीति में जब तक औपचारिक घोषणा न हो जाए, तब तक कुछ भी अंतिम नहीं कहा जा सकता। नाम पर मुहर लगने से पहले सभी दावेदारों की जोड़-तोड़ और रणनीति पर पार्टी की अंदरूनी समीक्षाएं चलती रहेंगी।

चित्रगुप्त कल्याण समिति छोटा गोविंदपुर शाखा का पुनर्गठन, संतोष कुमार बने अध्यक्ष
86 बस्तीवासियों को मालिकाना हक देने की मांग तेज़, विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
हुडको लेक टाउन में छठ पूजा धूमधाम से संपन्न, कई संस्थाओं ने लगाया सेवा शिविर
यूनियन चुनाव में जीत पर दिनेश कुमार, सच्चिदानंद और रंजन मिश्रा का भव्य अभिनंदन
दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर अलर्ट मोड में जमशेदपुर प्रशासन, उपायुक्त ने प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण
TAGGED:JamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand news
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
HealthJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhand

विधायक समीर महंती की तबीयत बिगड़ी, आनन-फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती

admin
admin
October 10, 2025
जादूगोड़ा सैकड़ों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन
Jamshedpur News : रांची के डॉ. मयंक मुरारी को मिलेगा ‘तुलसी सारस्वत सम्मान 2025’
भुवनेश्वर में झारखंड की धमक: इंडिया इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल में चमकी मोनिका डे की टीम
जमशेदपुर पूर्वी को बड़ी सौगात: भुइयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी तक फोर लेन सड़क व पुल निर्माण दस दिनों में शुरू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?