
सांसद विद्युत वरण महतो के सौजन्य से शिवा बॉयज क्लब में आयोजित हुआ सेवा कार्यक्रम

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर मंडल अंतर्गत शिवा बॉयज क्लब, बिरसानगर जोन नंबर–3 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच 375 कंबलों का वितरण किया गया। यह सेवा अभियान लोकप्रिय सांसद आदरणीय विद्युत वरण महतो के सौजन्य से संपन्न हुआ।
भाजपा नेता बबलू गोप के जन्मदिन पर हुआ आयोजन
यह कंबल वितरण कार्यक्रम भाजपा नेता बबलू गोप के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना और सेवा भाव को धरातल पर उतारना रहा।
“सेवा भाव ही भाजपा की आत्मा”—दिनेश कुमार
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि
“सेवा भाव ही भारतीय जनता पार्टी की मूल आत्मा है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना हमारा संकल्प है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति नहीं, बल्कि समाज सेवा के माध्यम से जनकल्याण का कार्य करती है और ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी
इस सेवा कार्यक्रम में नरेश प्रसाद सिंह, तापस कर्मकार, तापस कुमार दास, खोखन पाण्डेय, श्यामल राहा, अनुप पाण्डेय, मृणाल बनर्जी, सुदर्शन दास, ओंकार सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय बस्तिवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी भी विशेष रूप से सराहनीय रही।
स्थानीय लोगों ने भाजपा के इस सेवा प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।




