जमशेदपुर : शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बारीगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय परिसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्सव से जुड़ी भावनाओं और परंपराओं को कला के माध्यम से जीवंत किया।
आकर्षक झांकियाँ, चित्रांकन और गरबा नृत्य की प्रस्तुति
इस अवसर पर छात्रों ने मां दुर्गा से संबंधित झांकियाँ प्रस्तुत कीं, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनीं।
बच्चों ने राधा, सीता, राम और कृष्ण की पोशाक पहन कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया।
चित्रांकन प्रतियोगिता में मां दुर्गा की सुंदर आकृति बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
साथ ही, गरबा नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति ने पूरे विद्यालय को उत्साहित कर दिया।
विद्यालय प्रभारी ने दी पूजा की शुभकामनाएँ
विद्यालय के प्रभारी शिक्षक ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को नवरात्र और दुर्गा पूजा के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और समझ विकसित होती है।



