By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    पाथरभांगा में श्रद्धा और परंपरा के साथ माघ बुरू पूजा का आयोजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल
    January 30, 2026
    सीपी समिति मध्य विद्यालय, केबुल बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
    January 26, 2026
    लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का सशक्त प्रतीक है टूसु पर्व : अमरप्रीत सिंह काले
    January 15, 2026
    ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के पहले लॉर्ड मेयर बने जमशेदपुर के समीर पांडे का भव्य सम्मान
    January 10, 2026
    श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू
    December 31, 2025
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: कांग्रेस ने बागबेड़ा जल संकट पर जताई गंभीर चिंता, खरकई नदी से फ्लोटिंग पंप से जलापूर्ति की मांग तेज
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Congress > कांग्रेस ने बागबेड़ा जल संकट पर जताई गंभीर चिंता, खरकई नदी से फ्लोटिंग पंप से जलापूर्ति की मांग तेज
CongressJamshedpurJamshedpur PoliticsSociety

कांग्रेस ने बागबेड़ा जल संकट पर जताई गंभीर चिंता, खरकई नदी से फ्लोटिंग पंप से जलापूर्ति की मांग तेज

admin
Last updated: October 3, 2025 4:30 pm
admin
Published: October 3, 2025
Share
SHARE

जल संकट के समाधान हेतु कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिला

Contents
अधूरी पड़ी बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को चालू करने की मांगजिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहाप्रतिनिधिमंडल में शामिल मुख्य लोग

जमशेदपुर : बागबेड़ा और आसपास के इलाकों में गहराते पेयजल संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को सक्रिय हस्तक्षेप किया। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार और एसडीओ शिव दिनकर से मिलकर जल संकट की गंभीरता से अवगत कराया और तात्कालिक समाधान की मांग की।

अधूरी पड़ी बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को चालू करने की मांग

कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि “बागबेड़ा ग्रामीण वृहद जलापूर्ति योजना” वर्षों से अधूरी पड़ी है, जिससे क्षेत्र की जनता को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।
तत्काल राहत के लिए कांग्रेस ने सुझाव दिया कि:

खरकई नदी के कुसुम घाट से फ्लोटिंग पंप के माध्यम से जल को फिल्टर हाउस तक लाया जाए।

यह व्यवस्था लगभग 21 पंचायतों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायक होगी।

जलमीनारों और नलकूपों की मरम्मत व स्थापना पर विशेष जोर

सोलर जलमीनार और हैंडपंप की समस्याएं

माहुलबना पंचायत, चौरा गांव में युधिष्ठिर महतो के घर समीप स्थित सोलर जलमीनार की मरम्मत तत्काल की जाए।

रसिकनगर पंचायत, सुसनी गांव में बलराम महतो के आवास के पास निष्क्रिय जलमीनार को अविलंब दुरुस्त किया जाए।

पटमदा पंचायत, ग्राम पटमदा में शिशु लाल महतो के घर समीप नवीन सोलर जलमीनार स्थापित करने की मांग दोहराई गई।

विभिन्न गांवों में लंबे समय से खराब हैंडपंप और नलकूप की मरम्मत तथा नए नलकूप की स्थापना की मांग भी प्रमुख रही।

जर्जर पाइपलाइन और जुगसलाई की बड़ी समस्या

कांग्रेस ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों में पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों से पानी रिस रहा है, जिससे दबाव घट रहा है और आमजन को पानी नहीं मिल पा रहा है।

विशेष रूप से जुगसलाई के साफ्रीगंज मोहल्ला की समस्या पर जोर देते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह इलाका लंबे समय से पानी की भीषण समस्या झेल रहा है और विभाग को इसे प्राथमिकता से हल करना चाहिए यहां नया पाइप लाइन बिछाने का कार्य अविलंब प्रारम्भ किया जाए जिससे लोगों को राहत मिले ।

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा

कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “यदि विभाग शीघ्र कदम नहीं उठाता तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जनता अब और इंतजार करने को तैयार नहीं है।”

प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुख्य लोग

जिला उपाध्यक्ष राज किशोर यादव, रामलाल पासवान, अरुण कुमार सिंह, शशि कुमार सिन्हा, सामंता कुमार, उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद, सुदर्शन तिवारी, नलिनी सिन्हा, मलखान दुबे, रणजीत सिंह, वीरेंद्र पांडे, सनी सिंह, निखिल कुमार, समरेन्द्र नाथ तिवारी एवं सुरेश धारी मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

स्लम बस्तियों के बच्चों को भी मिलेगा बाल मेले में मंच
दीपावली पर बागबेड़ा को मिला शुद्ध जल का तोहफ़ा, पंसस सुनील गुप्ता ने कराया आरओ प्लांट का उद्घाटन
अटल जयंती की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर पूर्वी में भव्य दीपोत्सव
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
परसुडीह फायरिंग कांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-रिवॉल्वर बरामद; हीना के इशारे पर जावेद की हत्या की रच रहे थे साजिश
TAGGED:Anand Bihari DubeyBagbera Water ProblemCongress Delegation East SinghbhumDrinking Water Issues JharkhandFloating Pump Kharakai RiverJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur Water SupplyJharkhandJharkhand news
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BJPCulturalEducationJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandSocial ActivitiesSociety

राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

admin
admin
December 21, 2025
टाटा स्टील की पहल: मीडियाकर्मियों के लिए गोल्फ प्रतियोगिता का सफल आयोजन
इनर व्हील क्लब अस्मिता ने टाटा वर्कर्स स्कूल में मनाया बाल दिवस, बच्चों को किए उपहार वितरित
सुभाष कॉलोनी में फूटा गुस्सा, गंदे नाले के पानी से परेशान लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन
बागबेड़ा शिवनगर में संपत्ति विवाद में मां-बेटे पर ईंट-रॉड से हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?