
हॉकी से हमला, सिर फटा और पैर में गंभीर चोटें
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र से किराया विवाद को लेकर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच महीने का बकाया किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने भाड़ेदार पर हॉकी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डी.बी. रोड की बताई जा रही है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हॉकी से की गई पिटाई, सिर और पैर में गंभीर चोट

पीड़िता ने सुनाई आपबीती
घायल की पत्नी कृति देवी ने बताया कि किसी पारिवारिक कारणवश पिछले पांच महीनों से किराया नहीं दिया जा सका था। इसी बात को लेकर मकान मालिक प्रतीक सिंह ने उनके पति विक्की कुमार यादव पर अचानक हॉकी से हमला कर दिया।
कृति देवी के अनुसार,
“मकान मालिक ने मेरे पति को बुरी तरह पीटा। उनके सिर में गहरी चोट आई है और पैर में भी गंभीर जख्म हैं। हालत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।”






