By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: अटलजी के व्यक्तित्व में सरलता, संवेदनशीलता और नेतृत्व का अद्भुत समन्वय: सरयू राय
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > अटलजी के व्यक्तित्व में सरलता, संवेदनशीलता और नेतृत्व का अद्भुत समन्वय: सरयू राय
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)JharkhandSociety

अटलजी के व्यक्तित्व में सरलता, संवेदनशीलता और नेतृत्व का अद्भुत समन्वय: सरयू राय

admin
Last updated: December 25, 2025 3:59 pm
admin
Published: December 25, 2025
Share
SHARE

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर जदयू कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कई प्रेरक प्रसंग साझा

Contents
संगठन के कार्यकर्ता पहले, स्वयं पीछे—अटलजी की कार्यशैलीसिद्धांतों से समझौता नहीं—13 दिन की सरकार भी बनी मिसालजेपी की प्रतिमा—अटलजी के निर्णय का ऐतिहासिक प्रतीक


जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर पुरुष थे, जिनके व्यक्तित्व में आदर्श, सरलता, संवेदनशीलता और दृढ़ नेतृत्व का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का उनका राजनीतिक सफर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में प्रेरणादायक अध्याय है।
सरयू राय यह बातें जनता दल यूनाइटेड, जमशेदपुर महानगर के बारीडीह स्थित कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कही।

संगठन के कार्यकर्ता पहले, स्वयं पीछे—अटलजी की कार्यशैली


विधायक सरयू राय ने अटलजी के संगठनात्मक जीवन से जुड़े कई संस्मरण साझा करते हुए बताया कि जब अटल बिहारी वाजपेयी संगठन के कार्य से क्षेत्र में आते थे, उस समय बहुत कम लोगों के पास निजी वाहन हुआ करते थे। ऐसे में अटलजी कई बार बिना किसी तामझाम के रिक्शे से कार्यालय पहुंच जाते थे, न स्वागत जुलूस की प्रतीक्षा करते और कई अवसरों पर कार्यकर्ताओं के घर पर ही रुक जाया करते थे।
उन्होंने कहा कि यही अटलजी की सादगी और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता था।

सिद्धांतों से समझौता नहीं—13 दिन की सरकार भी बनी मिसाल


सरयू राय ने बताया कि वर्ष 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी मात्र 13 दिनों के लिए प्रधानमंत्री बने, लेकिन सत्ता के लिए उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने विचारधारा और संगठनात्मक मूल्यों के प्रति निष्ठा रखते हुए जनता पार्टी से अलग होकर भाजपा के गठन में अहम भूमिका निभाई, जो उनके दृढ़ और सिद्धांतवादी चरित्र को दर्शाता है।


जेपी की प्रतिमा—अटलजी के निर्णय का ऐतिहासिक प्रतीक


उन्होंने यह भी बताया कि संसद भवन परिसर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में स्थापित की गई। इसकी मांग जेपी आंदोलन से जुड़े मंच द्वारा की गई थी, जिसे अटलजी ने तुरंत स्वीकार कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया।
श्रद्धांजलि सभा में नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने की। पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ये नेता और कार्यकर्ता


कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया। सभा में जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, दुर्गा राव, प्रेम सक्सेना, युवा जदयू जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा, सहित प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, संजीव सिंह, शंकर कर्मकार, राकेश कुमार, बबलू कुमार, लालू गौड़, प्रवीण सिंह, शमशाद खान, मुश्ताक अहमद, विनोद राय, तर्क मुखर्जी, विजय सिंह, मंजू सिंह, शेषनाथ पाठक, अमित शर्मा, धनोज सिंह, ममता सिंह, विनोद सिंह, मृत्युंजय शर्मा, विकास कुमार, मनोज सिंह, महुआ चक्रवर्ती, मल्लिका प्रामाणिक, सपना टांडी, पुतुल सिंह, रीना डे, सुनीता सिंह, विजय राव, अजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, नवीन कुमार, अशोक कुमार, अबोध कुमार, गणेश चंद्रा, कुमार विनीत सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जमशेदपुर के कैंसर पीड़ित धर्मेंद्र कुमार महतो को चाहिए आपका आर्थिक सहयोग
सरयू राय के सौजन्य से कदमा में 300 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
टाटा मोटर्स में फिर गरमाया माहौल, बर्खास्त नेता बंटी सिंह ने जारी किया नया वीडियो
केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया में श्रद्धा और संस्कारों के साथ मनाया गया जननी दिवस
गोविंदपुर मंडल कांग्रेस ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई
TAGGED:Atal Bihari Vajpayee JayantiAtal Vajpayee LegacyIndian Politics NewsJamshedpurJamshedpur newsJDU Jamshedpur NewsJharkhandJharkhand newsSaryu RaiSaryu Rai statement
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BJPJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandPolitics

Govindpur BJP Mandal Election : कौन बनेगा भाजपा गोविंदपुर मंडल का नया अध्यक्ष..? संगठन में नामों पर मंथन जारी

admin
admin
August 7, 2025
केंद्रीय बजट 2026 डर, निराशा और दिशाहीनता से भरा : कुणाल षाड़ंगी
टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल में गणेश चतुर्थी पर हुआ भव्य आयोजन
जमशेदपुर : बर्मामाइंस में बड़ा सड़क हादसा टला, इनोवा–ऑटो की टक्कर से मची अफरातफरी
ईस्ट प्लांट बस्ती, बर्मा माइंस में दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?