जमशेदपुर : टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड एम्पलाइज यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में यूनियन के आगामी चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई जिसके अनुसार मतदान और मतगणना 4 सितंबर को होगी।
चुनाव कार्यक्रम
यूनियन के चुनाव संबंधी कार्यक्रम की घोषणा इस प्रकार की गई है:
चुनाव सूचना का प्रकाशन और वोटर लिस्ट का क्षेत्रवार प्रकाशन:
30 अगस्त 2025 को दोपहर 1:00 बजे
नामांकन फॉर्म लेने का समय:
31 अगस्त 2025 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
नामांकन फॉर्म जमा करने का समय:
31 अगस्त 2025 को 3:05 बजे से संध्या 4:00 बजे तक, फिर से
1 सितंबर 2025 को फॉर्म लेने का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक,
नामांकन पत्र जमा करने का समय: 1 सितंबर 2025 को 12:05 बजे से 2:00 बजे तक
नामांकन पत्र जांच का समय:
1 सितंबर 2025 को दोपहर 2:30 बजे तक
नामांकन पत्र वापस लेने का समय:
1 सितंबर 2025 को 3:05 बजे से संध्या 4:00 बजे तक
अंतिम सूची एवं मत पत्र के नमूने का प्रकाशन:
2 सितंबर 2025 को दोपहर 12:30 बजे
मतदान का समय और तिथि:
4 सितंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से 3:00 बजे तक
चुनाव स्थल
बारा प्लांट: कैंटीन हॉल
सीआर प्लांट: कैंटीन हॉल
डीमैग प्लांट: कॉन्फ्रेंस रूम
चुनाव अधिकारी और उनकी जिम्मेदारियां:
चुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए विभिन्न चुनाव अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें प्रमुख हैं:
चुनाव पदाधिकारी
विनोद राय, वाइस प्रेसिडेंट, झारखंड इंटक
सह चुनाव पदाधिकारी: परविंदर सिंह सोहल, डिप्टी प्रेसिडेंट, टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन, अंजनी कुमार, महामंत्री, टी आर एफ मजदूर यूनियन, श्री संजय कुमार सिंह, महामंत्री, ब्लू स्कोप इंप्लाइज यूनियन
चुनाव पर्यवेक्षक
श्री ददन सिंह, महामंत्री, सी एच & आर वर्कर्स यूनियन
श्री साइ बाबू राजू, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन



