By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    पाथरभांगा में श्रद्धा और परंपरा के साथ माघ बुरू पूजा का आयोजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल
    January 30, 2026
    सीपी समिति मध्य विद्यालय, केबुल बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
    January 26, 2026
    लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का सशक्त प्रतीक है टूसु पर्व : अमरप्रीत सिंह काले
    January 15, 2026
    ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के पहले लॉर्ड मेयर बने जमशेदपुर के समीर पांडे का भव्य सम्मान
    January 10, 2026
    श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू
    December 31, 2025
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव रखने वाला बजट : अर्जुन मुंडा
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव रखने वाला बजट : अर्जुन मुंडा
BJPJamshedpurJharkhand

विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव रखने वाला बजट : अर्जुन मुंडा

admin
Last updated: February 1, 2026 3:04 pm
admin
Published: February 1, 2026
Share
SHARE

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के भविष्य का स्पष्ट रोडमैप : पूर्व केंद्रीय मंत्री
जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट केवल खर्च का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक दूरदर्शी आर्थिक विज़न है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सूझबूझ से तैयार यह बजट भारत के भविष्य की स्पष्ट दिशा तय करता है।
गांव, गरीब और आम नागरिक को केंद्र में रखकर तैयार बजट
अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, मज़दूर और आम नागरिक की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी गई है। रोजगार सृजन को विशेष महत्व देते हुए नए अवसरों और आय के स्रोतों को विकसित करने की घोषणाएं की गई हैं, जिससे देश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने की सोच को दर्शाता है और समावेशी विकास की भावना को मजबूत करता है।
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भविष्य की तैयारी
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बजट में शिक्षा क्षेत्र को नई मजबूती देने के लिए नए स्कूलों की स्थापना, आधुनिक लैब सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक ढांचे पर विशेष ज़ोर दिया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ी को आधुनिक, तकनीकी और व्यावहारिक शिक्षा मिल सके।
वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और आम नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए ठोस और प्रभावी प्रावधान किए गए हैं।
आम आदमी से जुड़ा, देश को आगे बढ़ाने वाला बजट
अर्जुन मुंडा ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट आम आदमी का बजट है, जो वर्तमान की जरूरतों के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट देश के हर वर्ग को जोड़ने वाला है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करता है।

मानगो में नाला खुदाई में पाइपलाइन फटी, 5 हजार घरों में पेयजलापूर्ति ठप
सम्राट चौधरी ने दिया जमशेदपुर दौरे का भरोसा, सतबीर सिंह सोमू से मुलाकात में हुआ ऐलान
बंटी सिंह ने आरके सिंह के खिलाफ फिर खोला मोर्चा
जुगनू वर्मा बने भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष
भारत-पाकिस्तान मैच का 101% बॉयकॉट करेंगे : जमशेदपुर में पूर्व सैनिकों की अपील
TAGGED:Arjun Munda on Union BudgetIndia development budgetJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsModi government budget reactionNirmala Sitharaman budgetVision 2047 budget
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जदयू द्वारा श्रद्धांजलि समारोह

admin
admin
November 15, 2025
जमशेदपुर स्टेशन की पार्किंग नीति पर भड़के विधायक सरयू राय, रेलवे के जवाब को बताया असंतोषजनक
भाजपा सिखों के हितों के खिलाफ कोई फैसला नहीं लेगी : सतबीर सिंह सोमू
गम्हरिया की क्रॉस लिमिटेड कंपनी में मजदूरों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत
बाल ज्ञान पीठ स्कूल में रचनात्मकता और उल्लास के बीच बाल मेला सम्पन्न
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?