सिद्धिविनायक गणेश को अर्पित की श्रद्धा, साथ दिखे विधायक सरयू राय व भाजपा नेता
जमशेदपुर : शहर के कदमा गणेश पूजा मैदान में इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ मंदिर पहुंचे और विधिवत सिद्धिविनायक भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर देश और राज्य के लोगों की खुशहाली की कामना की। कदमा गणेश पूजा मैदान को जमशेदपुर का सबसे पुराना और ऐतिहासिक गणेश पूजा स्थल माना जाता है। वर्षों से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपने पूरे परिवार के साथ यहां आते रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने इस परंपरा को निभाते हुए भगवान गणेश के दरबार में हाजिरी लगाई।
मीडिया से बोले अर्जुन मुंडा
पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने कहा कि
“मैंने भगवान गणेश से प्रार्थना की है कि देश और राज्य के सभी लोगों को सुख, समृद्धि और शांति मिले। भगवान गणेश सभी के घरों में मंगल करें



