By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: हम वस्तु ही नहीं, व्यक्तित्व का भी निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > हम वस्तु ही नहीं, व्यक्तित्व का भी निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
BJPJamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)Jharkhand

हम वस्तु ही नहीं, व्यक्तित्व का भी निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

admin
Last updated: November 20, 2025 6:03 pm
admin
Published: November 20, 2025
Share
SHARE

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने किया बाल मेले का समापन

पूर्वी सिंहभूम को ‘बाल मित्र जिला’ बनाने के सरयू राय के प्रस्ताव का पूर्व सीएम ने किया समर्थन

Contents
पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने किया बाल मेले का समापनसरयू राय ने पढ़ा ‘जमशेदपुर घोषणापत्र’समापन समारोह में आए अतिथियों का सम्माननिर्णायक मंडल का सम्मानबाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता : विजेताओं की घोषणाबाल मित्र जिला के लिए संकल्प

चतुर्थ बाल मेला 2025 का भव्य समापन

• 7 दिनों में 10,000+ बच्चे शामिल • 18 प्रतियोगिताएँ •

जमशेदपुर : चतुर्थ बाल मेला 2025 के समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह मेला बच्चों को रचनात्मकता, आत्मीयता और जीवन मूल्यों से जोड़ने का सार्थक प्रयास है। उन्होंने सरयू राय द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले को ‘बाल मित्र जिला’ बनाने के लिए प्रस्तुत घोषणा पत्र का स्वागत करते हुए कहा कि समाज को केवल वस्तुओं का नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का निर्माण भी सुनिश्चित करना चाहिए।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा—

“बालपन वह आधार है, जहां से जीवन की ऊँचाइयाँ तय होती हैं। हमें बच्चों के परिवेश और संस्कारों को सुरक्षित व सकारात्मक बनाना होगा।”

उन्होंने कहा कि आज के दौर में आत्मीयता और संवेदनशीलता कम होती जा रही है, ऐसे समय में यह मेला समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिकता की भावना जगाता है। कोविड-19 के कठिन दौर के बाद इतनी बड़ी भागीदारी होना अपने आप में प्रेरणादायक है।

सरयू राय ने पढ़ा ‘जमशेदपुर घोषणापत्र’

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक एवं मेला संरक्षक सरयू राय ने बताया कि—

7 दिनों में 18 तरह के इवेंट आयोजित हुए

जमशेदपुर के विभिन्न हिस्सों से 10,000 से अधिक बच्चे शामिल हुए

कुल 42 स्टॉल लगाए गए

कूड़ा चुनने वाले और स्कूल से दूर बच्चे भी मेले में सम्मिलित किए गए

सरयू राय ने ‘जमशेदपुर घोषणा पत्र’ पढ़कर आमजन को समर्पित किया और वादा किया कि पांचवां बाल मेला इससे भी अधिक शानदार होगा।

समापन समारोह में आए अतिथियों का सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और अतिथियों का शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सम्मान पाने वालों में शामिल रहे—

अर्जुन मुंडा — नीरज सिंह, ममता ठाकुर

सरयू राय — हरेराम सिंह

मनोज कुमार सिंह — रंजीत

जयनेंदू — अर्जुन यादव, पूनम

संजीव चौधरी — गोल्डन पांडेय, धर्मेंद्र प्रसाद

आर.के. सिंह — विजय सिंह, सुष्मिता सरकार

अमरप्रीत सिंह काले — अनिकेत सावरकर, संतोष भगत

सुधांशु ओझा — हेमंत पाठक, लालू गौड़

शिवकुमार सिंह — पिंटू सिंह, अशोक कुमार

शुभू सिंह — हेमंत पाठक, पप्पू सिंह

राजीव सिंह — सपना टांडी, रवि ठाकुर

अनिल कुमार शर्मा — मलिका प्रमाणिक

राम प्रकाश पांडेय — मनोज सिंह

अशोक गोयल — मार्शल मुर्मू

शैलेंद्र सिंह — संतोष सिंह चौहान

शिवशंकर सिंह — विनीत कुमार

इसके अलावा फूलों से बनी विशेष कलाकृति मनीता महतो ने अर्जुन मुंडा को भेंट की। प्रख्यात चित्रकार दीपांकर कर्मकार भी इस दौरान उपस्थित रहे।

निर्णायक मंडल का सम्मान

विभिन्न खेलों और प्रतियोगिताओं के निर्णायकों का भी सम्मान किया गया—

एथलेटिक्स: सुचिंद्र सिंह एवं टीम

खो-खो व कबड्डी: सुखदेव सिंह व टीम

क्विज/गीत-संगीत: नारायण नायडू व टीम

पेंटिंग व कुश्ती: सोमनाथ बनर्जी, श्यामा प्रसाद बनर्जी व टीम

ताइक्वांडो: गोपाल कुमार व टीम

बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता : विजेताओं की घोषणा

चार समूहों में हुई बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में विजेता रहे—

प्रथम स्थान: अयंक राज, आयुष कुमार, श्रीराम दुबे, विवेक कुमार

द्वितीय स्थान: अंश कुमार, किसलय पॉल

तृतीय स्थान: अंश कुमार सिन्हा

मंच संचालन आशुतोष राय, स्वागत भाषण अशोक गोयल और धन्यवाद ज्ञापन सुधीर सिंह ने किया।

बाल मित्र जिला के लिए संकल्प

हम संकल्प लेते हैं कि है कि झारखण्ड को बाल शोषण मुक्त राज्य बनाना है, अतः

  1. पूर्वी सिंहभूम जिले में चल रहे बाल संरक्षण प्रयासों को आधिकारिक रूप से “बाल मित्र जिला अभियान” का रूप दिया जाए।
  2. चिन्हित प्रखंडों के साथ शेष सभी प्रखंडों में भी समन्वित मैपिंग, सुरक्षा एवं पुनर्वास की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।
  3. जिला स्तर पर सभी विभागों के संयुक्त संचालन हेतु बाल मित्र जिला टास्क फोर्स का गठन किया जाए।
  4. विद्यालय, आंगनबाड़ी, पंचायत, पुलिस, स्वास्थ्य एवं श्रम विभाग के साथ नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।
    1. जिला प्रशासन के सहयोग से पूर्वी सिंहभूम जिला आने वाले समय में बच्चों के लिए पूर्णत: सुरक्षित, सहायक एवं विकासोन्मुख वातावरण बनाकर झारखण्ड का पहला मॉडल “बाल मित्र जिला” बनाया जा सकेगा।

पूर्वी सिंहभूम” बच्चों के सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक कदम साबित हो सकता है, यदि इस जिला में—
बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, किशोर-किशोरियों के कौशल विकास कार्यक्रम चलाने, परिवारों का योजनाओं के लाभ से जोड़ने, ग्राम–पंचायत–प्रखंड स्तर पर क्षमता निर्माण करने तथा बच्चों की सुरक्षा हेतु मजबूत तंत्र क़ायम करने का कार्य तेजी से चलाया जाए.

उन्होंने अपील किया कि झारखंड, ख़ासकर पूर्वी सिंहभूम जिला को पूर्ण रूप से बाल मित्र जिला बनाया जाय और इस हेतु निम्नांकित प्रमुख मानक स्थापित किए जायें ः-
✔ जिले का कोई भी बच्चा बाल श्रम न करे
✔ 14 वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे
✔ किसी लड़की का विवाह 18 वर्ष से पहले नहीं
✔ किसी लड़के का विवाह 21 वर्ष से पहले नहीं
✔ किसी भी बच्चे का मानसिक, सामाजिक या नैतिक शोषण न हो
✔ जिला का कोई भी बच्चा बेघर या उपेक्षित न हो

आइए मिलकर प्रयास करें कि पूर्वी सिंहभूम को बाल शोषण-मुक्त बनाकर झारखण्ड का मॉडल “बाल मित्र जिला” बनाया जाए और इसी प्रकार का अभियान पूरे झारखंड में चलाया जाए।

तरुणा मिश्रा ने संभाला टाटानगर रेल थाना का कार्यभार, यात्रियों की सुरक्षा को बनाया पहली प्राथमिकता
टेल्को चित्रगुप्त पूजा समिति के लिट्टी पार्टी सह पारिवारिक मिलन समारोह में सम्मानित हुए समाजसेवी
सरयू राय ने पेयजलापूर्ति को लेकर जताया गहरा असंतोष, उपायुक्त को लिखा पत्र
टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों को ₹6.676 करोड़ का बोनस देगी
गोविंदपुर फायरिंग कांड का खुलासा
TAGGED:Arjun MundaChild Protection JharkhandEast Singhbhum Child Friendly DistrictJamshedpurJamshedpur Child Fair 2025Jamshedpur newsJharkhandJharkhand newsSaryu Rai
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurSocial ActivitiesSocietyधर्म-उत्सव

बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर : भरत सिंह

admin
admin
October 19, 2025
खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, विधायक पूर्णिमा साहू ने दिए जांच के निर्देश
बाल ज्ञान पीठ स्कूल में रचनात्मकता और उल्लास के बीच बाल मेला सम्पन्न
Jamshedpur Sad News : समाजसेवी एवं मजदूर नेता महावीर यादव का निधन
बागबेड़ा में वर्षों से बंद जलापूर्ति की बहाली की ओर कदम, विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर शुरू हुई प्रक्रिया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?