
विशेष टीम की तत्परता से बड़ा चोरी कांड सुलझा
जमशेदपुर : एमजीएम थाना पुलिस ने हाल ही में हुई बड़ी चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा कर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी की निगरानी में डीएसपी पटमदा और एमजीएम थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरे मामले को सुलझा लिया।
पोखारी निवासी महेश गौड़ के घर में हुई थी चोरी
ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि यह मामला पोखारी निवासी महेश गौड़ के घर में हुई चोरी से संबंधित है।
परिवार 28 नवंबर 2025 को ताला लगाकर भगादी समारोह में गया था। इसी दौरान 29–30 नवंबर की रात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और—
सोने-चांदी के आभूषण,
नकद,
और मोबाइल फोन
समेत करीब 15–16 लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
चार आरोपी गिरफ्तार, माल का बंटवारा भी कबूला
पुलिस ने प्रारंभिक जांच और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया:
- सुंदर कुजूर उर्फ कल्लू
- रोहित गोप
- मनीष राय
- बिक्की सिंह
पूछताछ में मुख्य आरोपी सुंदर कुजूर और रोहित गोप ने चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि घटना के बाद उन्होंने आपस में सामान का बंटवारा कर लिया था
पुलिस ने बरामद किया अधिकांश चोरी गया सामान
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सामान बरामद किया, जिसमें शामिल हैं—
सोने के आभूषण
ब्रासलेट
मंगलसूत्र
अंगूठी
हार
चैन
टॉप्स (ईयरिंग)
चांदी के आभूषण
पायल
बिछिया
अन्य बरामद सामान
तीन मोबाइल फोन
एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
लोहे का हथियार
स्क्रूड्राइवर
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।




