टाइल, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का नया बेंचमार्क, जमशेदपुर में पहली झलक
जमशेदपुर : किआ इंडिया की सबसे लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी ऑल-न्यू किआ सेल्टोस का शनिवार को एलगेन किआ, मानगो शोरूम में भव्य लॉन्च किया गया। नए आकर्षक डिज़ाइन, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ न्यू सेल्टोस प्रीमियम मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।

बोल्ड डिज़ाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस न्यू सेल्टोस
ऑल-न्यू किआ सेल्टोस में ग्राहकों को कई प्रीमियम और सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स मिलते हैं, जिनमें शामिल हैं—
बोल्ड एक्सटीरियर डिज़ाइन
सिग्नेचर स्टार-मैप एलईडी लाइटिंग
बड़ा पैनोरमिक डिस्प्ले
लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
शक्तिशाली इंजन विकल्प, जो बेहतर माइलेज और दमदार ड्राइविंग अनुभव देते हैं
ये सभी खूबियां न्यू सेल्टोस को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित, स्मार्ट और रोमांचक बनाती हैं।
सेल्टोस सिर्फ एसयूवी नहीं, प्रीमियम अनुभव है”
लॉन्च के अवसर पर एलगेन किआ के अधिकारियों ने कहा—
“सेल्टोस केवल एक एसयूवी नहीं है, बल्कि यह आधुनिक ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई एक प्रीमियम पेशकश है। हमें गर्व है कि हम जमशेदपुर के ग्राहकों के लिए इस शानदार कार को अपने शोरूम में लेकर आए हैं।”

लॉन्च इवेंट में लाइव डेमोंस्ट्रेशन और टेस्ट ड्राइव
भव्य लॉन्च इवेंट के दौरान ग्राहकों और ऑटोमोबाइल प्रेमियों को—
कार के फीचर्स का लाइव डेमोंस्ट्रेशन
टेस्ट ड्राइव का अवसर
एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर्स की जानकारी दी गई
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक, बैंक अधिकारी और शहर के गणमान्य उद्योगपति मौजूद रहे।
विशिष्ट अतिथियों ने किया अनबॉक्सिंग और लॉन्च
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में
श्री मानव केडिया, प्रेसिडेंट, सिंहभूम चैंबर्स ऑफ कॉमर्स
गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में
फॉरएवर मिसेज इंडिया 2025 – श्रीमती अंजलि सिन्हा
हर्ष बाकरेवाल, वाइस प्रेसिडेंट, चैंबर्स ऑफ कॉमर्स
ने दीप प्रज्वलन कर नई किआ सेल्टोस की अनबॉक्सिंग के साथ आधिकारिक लॉन्च किया।
एलगेन किआ की मजबूत टीम और शहर के गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में एलगेन किआ शोरूम के
डायरेक्टर मनीष जैन, रवि जग्गी, अभिषेक शर्मा, ओम प्रकाश जग्गी, राजन शर्मा, जवाहर विग, हरीश विग, भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी सहित शोरूम के कर्मचारी, ग्राहक और शहर के कई प्रतिष्ठित उद्योगपति उपस्थित रहे।
बुकिंग शुरू, शोरूम में उपलब्ध है न्यू सेल्टोस
एलगेन किआ ने बताया कि ऑल-न्यू किआ सेल्टोस अब शोरूम में उपलब्ध है और इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।
अधिक जानकारी, टेस्ट ड्राइव और बुकिंग के लिए ग्राहक एलगेन किआ मानगो शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।




