समाज, संस्कृति और संवेदना का अद्भुत संगम, टीम ब्लैक बनी विजेता
सप्ताहभर चलने वाले भव्य आयोजनों की हुई शुरुआत
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह 2025 का सप्ताहव्यापी कार्यक्रम रविवार को रंगारंग और भावनात्मक आयोजन के साथ आरंभ हुआ।


ट्रेजर हंट में दिखी प्रतिभा और टीमवर्क
इस अनूठी प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।
टीम ब्लैक ने जीत दर्ज करते हुए ₹11,000 की पुरस्कार राशि और खजाना जीता।
वेंगा बॉयज उपविजेता रहे, जिनके हिस्से ₹7,100 आए।
तीसरे स्थान पर रही ऑपरेशन सिंदूर टीम, जिसे ₹5,100 की राशि दी जाएगी।
अन्य विशेष श्रेणियों में –
सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा,
कार सज्जा,
प्रस्तुति,
और सबसे पहले गंतव्य तक पहुंचने वाली टीम को भी विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

नाट्य मंचन से समाज को मिला संदेश
प्रतियोगिता की शुरुआत से पूर्व सभी टीमों ने सामाजिक सरोकारों पर आधारित 5 मिनट की नाट्य प्रस्तुतियाँ दीं।
इनमें प्रमुख रूप से प्रस्तुत किया गया:
“ऑपरेशन सिंदूर” – कश्मीर में धार्मिक पहचान पर हो रही हिंसा
“छपाक” – एसिड अटैक पीड़ितों की व्यथा
उत्तराखंड की प्राकृतिक आपदा,
रक्तदान का महत्व,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका,
राजस्थानी संस्कृति आदि।
अनीता अग्रवाल और अर्चना अग्रवाल को उनके व्यक्तिगत सशक्त प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान देने की घोषणा
अतिथियों का हुआ सम्मान
प्रतियोगिता का शुभारंभ सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, समाजसेवी अरुण बाकरेवाल, अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं महासचिव मंटू अग्रवाल ने झंडा दिखाकर किया. निर्णायक मंडली में युवा उद्योगपति हर्ष बाकरेवाल और सीए मुकेश अग्रवाल शामिल रहे. अतिथियों, निर्णायकों, प्रायोजकों और प्रतिभागियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में कमल किशोर अग्रवाल, संदीप मुरारका, अजय भालोटिया, ओमप्रकाश रिंगसिया, बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, दीपक पारीक, नेहा चौधरी, सपना भाऊका, ममता मूनका, नवनीत चौधरी, निशा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, महेश भाऊका, सन्नी संघी, बिमल रिंगसिया, अश्विनी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे.



