शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में विधि-विधान से हुई भगवान भास्कर की उपासना
जमशेदपुर : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को अचला सप्तमी का पावन पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। एग्रिको स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान सूर्य (भास्कर) की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ पूजन
पूजन कार्यक्रम का संचालन पंडित दिनेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ कराया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के लोग सपरिवार उपस्थित रहे और भगवान भास्कर से सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की।
दिवंगत नीलिमा पाठक को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान महासभा की उपाध्यक्ष नीलिमा पाठक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अगले वर्ष भास्कर भवन में होगा आयोजन
महासभा के संरक्षक चंद्रशेखर मिश्रा ने समाज की एकजुटता और धार्मिक चेतना पर बल देते हुए घोषणा की कि अगले वर्ष से अचला सप्तमी का सामूहिक पूजन सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन में आयोजित किया जाएगा।
महासभा के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने अचला सप्तमी पर्व के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सफल संचालन महासभा के सचिव रविंद्र मिश्रा ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
इस आयोजन को सफल बनाने में मिथिलेश मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, सतीश कुमार भास्कर, संजीव पाठक, सुबोध पाठक, संजय मिश्रा, निर्मल मिश्रा, जितेंद्र पाठक, आनंद कुमार मिश्रा, ब्रजेश मिश्र, बिपिन कुमार बढ़िया, राकेश मिश्र, आशुतोष पाठक, विशेश्वर पांडेय, सुनील पाठक एवं मनोज कुमार मिश्रा का विशेष योगदान रहा।





