By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    गोविंदपुर थाना परिसर में 3 अगस्त को होगा शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, कलश यात्रा से होगी शुरुआत
    July 30, 2026
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: जमशेदपुर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > जमशेदपुर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज
BJPJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज

admin
Last updated: August 9, 2026 2:33 pm
admin
Published: August 9, 2026
Share
SHARE

जमशेदपुर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज
भारत माता के जयघोष से गूंजा लौहनगरी का शहर, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को जन-जन तक पहुंचाने और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर ने रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा और पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
दोपहर करीब 12 बजे साकची नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से शुरू हुई तिरंगा यात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान भारत माता की झांकी से सुसज्जित रथ, देशभक्ति गीतों से सजे दो बड़े वाहन, बैंड-बाजा और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहे।
यात्रा बंगाल क्लब, साकची बड़ा गोलचक्कर, आई अस्पताल और बसंत टॉकीज गोलचक्कर होते हुए जमशेदपुर अक्षेस गोलचक्कर पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते भर भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।


नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुई यात्रा
तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा स्थल को तिरंगे के तीन रंगों वाले गुब्बारों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े होकर कार्यक्रम को देखते नजर आए। कई लोगों ने तिरंगा यात्रा की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में कैद किए।
कई सामाजिक संस्थाओं ने भी यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और इसमें शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई तथा शीतल जल की व्यवस्था कर सेवा प्रदान की गई।


रघुवर दास बोले- तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक
तिरंगा यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों से बना राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। आसमान में लहराता तिरंगा देश की शक्ति, स्वाभिमान और गौरव की तस्वीर प्रस्तुत करता है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। इसके माध्यम से उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन किया जा रहा है, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे राष्ट्रभक्ति के इस अभियान को नागरिकों को उनके राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाने वाला पर्व बताया।
उन्होंने झारखंडवासियों से 9 से 17 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा लगाने तथा स्वतंत्रता के इस पावन पर्व को उत्साह और गौरव के साथ मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसे राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के साथ मनाया जा रहा है।
सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी का अभियान
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब व्यापक जनभागीदारी वाले राष्ट्रव्यापी उत्सव का रूप ले चुका है।
उन्होंने कहा कि अभियान में सामुदायिक भागीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, विरासत से जुड़ी गतिविधियां और डिजिटल सहभागिता भी शामिल हुई है। उनके अनुसार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उन अनगिनत वीर पुरुषों और महिलाओं के साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने देश की रक्षा और सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा- युवाओं ने जमशेदपुर को राष्ट्रप्रेम से भर दिया
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के जज्बे के साथ शामिल हजारों युवाओं के कदमों ने पूरे जमशेदपुर को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया।
उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों के त्याग के प्रति राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।
उन्होंने कहा कि तिरंगा अपने कंधों पर थामकर सभी ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सार्वभौमिकता को सदैव अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया है।


पूर्णिमा साहू ने कहा- आजादी के 80 वर्ष पूरे होना गौरव का विषय
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि देश की आजादी के 80 वर्ष पूरे होना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का काम किया है।
अभय सिंह बोले- राष्ट्र सबसे पहले
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर की जनता ने तिरंगा यात्रा में अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। उन्होंने कहा कि आजादी वर्षों के संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। इसलिए प्रत्येक नागरिक के मन में यह भावना मजबूत होनी चाहिए कि राष्ट्र सर्वोपरि है।
संजीव सिन्हा ने कार्यकर्ताओं और राष्ट्रप्रेमी जनता का जताया आभार
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने तिरंगा यात्रा में शामिल राष्ट्रप्रेमी जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने और उसकी सीमाओं की रक्षा करने वाले देशभक्तों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति में निकाली गई यह तिरंगा यात्रा एक शुरुआत है, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी में देश के शहीदों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करना है।
NDA घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी लिया हिस्सा
भाजपा जमशेदपुर महानगर की तिरंगा यात्रा में NDA के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य भी बने यात्रा का हिस्सा
तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिषद की ओर से राजीव रंजन, सुशील कुमार सिंह, दिनेश सिंह, सतनाम सिंह, मनोज ठाकुर, सुबोध कुमार, महेश कुमार, एमपी शर्मा, भुवनेश्वर झा, अमित कुमार और महेश जोशी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के आयोजन के लिए संजीव सिंह को संयोजक तथा पप्पू सिंह और प्रकाश दुबे को सह-संयोजक बनाया गया था।
बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राजेश शुक्ला, मनोज सिंह, राजन सिंह, योगेश मल्होत्रा, कुलवंत सिंह बंटी, मनोज कुमार सिंह, कल्याणी शरण, मिथिलेश सिंह यादव, रीता मिश्रा, संध्या सिंह, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, किशोर ओझा, उज्ज्वल सिंह, राकेश दुबे, अमित अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, अमिताभ सेनापति और प्रदीप मुखर्जी शामिल हुए।
इसके अलावा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, सागर राय, पोरेश मुखी, रमेश बास्के और चिंटू सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया।
मंडल अध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल
तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, रितेश झा, मारूती नंदन पांडे, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, रविंद्र सिंह सिसोदिया, रंजीत सिंह, उपेंद्र गिरी, अभिनव सिन्हा, राकेश चौबे, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, श्यामल महाकुड़, निधू दास, सनत कुमार सी, हन्नु जैन हन्नु, सुमित शर्मा, नीरज शर्मा, सूरज साह, जुगनु वर्मा, सनातन दास, कृष्ण पद सिंह, मधुसूदन महतो, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, अजय श्रीवास्तव, हरिकिशोर तिवारी, रेणु सिंह, अनिल मोदी, विजय तिवारी, सुबोध झा, प्रोबिर चटर्जी राणा, संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, मानिक सिंह, लल्लन द्विवेदी, सुरंजन राय, मनोज वाजपेयी, धनुर्धर त्रिपाठी, निशांत कुमार, जुगुन पांडेय, श्वेता कुमारी, अभिमन्यु सिंह चौहान, शशांक शेखर, कौस्तव राय, रमेश विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सुशील पांडेय, अमिश अग्रवाल, रंजीत सिंह, ममता सिंह, मीरा शर्मा, सीमा दास, रेणु झा, मधुमाला, किरण सिंह, मौष्मी, जया शर्मा, नौशाद खान और मोहम्मद फैय्याज समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगे की शान में निकली इस यात्रा ने जमशेदपुर की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल बना दिया। हजारों हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में उठते नारों ने आजादी के पर्व को जनभागीदारी के उत्सव में बदल दिया।

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक वेतन समझौता, 19750 रूपये बढ़े वेतन में और मेडिकल लाभ
टीएसडीपीएल कर्मियों की निगाहें 20% बोनस और गिफ्ट पर टिकीं
टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, यूनियन और प्रबंधन में शोक की लहर
झारखंड बजट पर विधायक पूर्णिमा साहु का हमला, बताया ‘आंकड़ों की बाजीगरी’
गोविंदपुर बासंती दुर्गा पूजा पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
TAGGED:Bidyut Baran MahatoBJP JamshedpurBJP Tiranga Yatra JamshedpurHar Ghar TirangaIndependence Day 2026JamshedpurJamshedpur newsJamshedpur Tiranga YatraJharkhandJharkhand BJPJharkhand newsRaghubar DasTiranga Yatra Jharkhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
EducationJamshedpurJharkhandSocial ActivitiesSociety

हाई स्कूल गोपाबंधु विद्यापीठ, टेल्को में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सरस्वती पूजन संपन्न

admin
admin
January 23, 2026
ईद मिलाद-उन-नबी पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
अन्विति’ की राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का रविवार को समापन, लगेगी रंगों की अनोखी प्रदर्शनी
पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली नई गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने शुरू किया जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान
झारखंड में बंद सहारा कार्यालयों को खोलने की मांग तेज, भाजपा के नेतृत्व में उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?