
भाजपा की नई प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया टीम घोषित
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में जारी सूची में अभय सिंह को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ने पार्टी के प्रदेश मीडिया, सोशल मीडिया और प्रवक्ता टीम की नई सूची जारी की है।
जारी सूची में जमशेदपुर के प्रखर वक्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनके नाम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं अभय सिंह
अभय सिंह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक और राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व शैली, संगठनात्मक अनुभव और विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट पक्ष रखने के कारण वे पार्टी के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं।
राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ तथा मीडिया के समक्ष पार्टी की बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
अभय सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने खुशी व्यक्त की है। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा तथा प्रदेश स्तर पर पार्टी के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।







