By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर चलाएगी महाअभियान
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर चलाएगी महाअभियान
BJPJamshedpurJharkhand

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर चलाएगी महाअभियान

admin
Last updated: May 29, 2026 6:08 pm
admin
Published: May 29, 2026
Share
SHARE

5 जून से 21 जून तक चारों विधानसभा क्षेत्रों में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से व्यापक जनसंपर्क और जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” शीर्षक से आयोजित यह महाअभियान 5 जून से 21 जून तक जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में संचालित होगा।
इस अभियान की तैयारी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बर्मामाइंस स्थित देवस्थान सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, अभियान की रणनीति और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और अभियान के मंडल संयोजक एवं सह संयोजक शामिल हुए।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के सफल आयोजन के लिए शीर्ष पांच मंडल अध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही आगामी 31 मई को सभी बूथों पर “मन की बात” कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।


आभा महतो बोलीं – मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा और सुशासन के प्रतीक
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आभा महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष देश के स्वाभिमान, सुशासन और जनकल्याण के रूप में याद किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश ने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंची हैं और इससे आम जनता का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
आभा महतो ने कहा कि यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
5 जून को वृक्षारोपण से होगी अभियान की शुरुआत
जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि अभियान की शुरुआत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शक्ति केंद्र स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम से होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
8 से 14 जून तक चलेगा विशेष जनसंपर्क अभियान
संजीव सिन्हा ने बताया कि 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समाज के विभिन्न प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराएंगे।
13 जून को मीडिया संवाद, 16 से 18 जून तक प्रबुद्धजन सम्मेलन
अभियान के तहत 13 जून को जिला स्तर पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 16 से 18 जून के बीच प्रबुद्धजनों का विशाल सम्मेलन होगा, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
योग दिवस के साथ होगा अभियान का समापन
भाजपा महानगर अध्यक्ष ने बताया कि अभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर आयोजित योग शिविरों के साथ किया जाएगा।
मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन
बैठक का संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा ने दिया।


बैठक में ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, राजीव सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल सिंह, रीता मिश्रा, जटाशंकर पांडेय, खेमलाल चौधरी, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

घाटशिला उपचुनाव: सोमेश सोरेन ने दाखिल किया नामांकन, हेमन्त सोरेन ने जनसभा में विपक्ष पर साधा
सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र — बोले, दवा खरीद में पारदर्शिता लाएं, निविदा के माध्यम से हो खरीद
राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
सरयू राय ने डीसी लाउंज मामले में एसएसपी को लिखा पत्र, पूछे कई सवाल
कीताडीह में भाजयुमो ने जरूरतमंद व्रतधारियों को बांटे सूप व फल, छठ पर्व पर दिखी श्रद्धा और खुशी
TAGGED:Abha MahatoBJP Jamshedpur NewsBJP Jharkhand NewsBJP Maha AbhiyanJamshedpurJamshedpur BJP CampaignJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsModi Government 12 YearsNarendra Modi GovernmentSanjeev Sinha BJP
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
CrimeJamshedpurJharkhand

उलीडीह में बड़ी चोरी : पुलिस स्टेशन से 200 मीटर दूर घर से 20 लाख के जेवरात गायब

admin
admin
November 19, 2025
गोलमुरी जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच की काली पूजा का भूमि पूजन सम्पन्न, ₹3 लाख की लागत से बनेगा भव्य पंडाल
जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में हिंदी दिवस और दीपावली पर हुआ भव्य सांस्कृतिक समारोह
ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन
Jamshedpur dengue : जमशेदपुर में डेंगू का प्रकोप, छोटा गोविंदपुर बना हॉटस्पॉट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?