By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: हाजीपुर में पति-पत्नी और ‘वो’ के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, शिक्षिका पत्नी को प्रेमी संग देख भड़का पति
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Society > हाजीपुर में पति-पत्नी और ‘वो’ के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, शिक्षिका पत्नी को प्रेमी संग देख भड़का पति
Society

हाजीपुर में पति-पत्नी और ‘वो’ के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, शिक्षिका पत्नी को प्रेमी संग देख भड़का पति

admin
Last updated: May 29, 2026 5:56 am
admin
Published: May 29, 2026
Share
SHARE

हाजीपुर में शिक्षिका पत्नी और कथित प्रेमी को लेकर सड़क पर हुआ हंगामा
जमशेदपुर : बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी और तीसरे शख्स के बीच विवाद का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। एक पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने का दावा किया है। घटना के बाद इलाके में भारी हंगामा हुआ और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पीड़ित पति की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पंचायत वार्ड संख्या 13 निवासी 46 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है। अमन ने अपनी पत्नी गुंजन कुमारी और उसके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगते ही छोड़ने का आरोप
अमन कुमार ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2013 में हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के लोदीपुर मोहल्ला निवासी देवेंद्र सिंह की बेटी गुंजन कुमारी से हुई थी। शादी के समय गुंजन इंटरमीडिएट पास थी और आगे पढ़ाई करने की इच्छा रखती थी।
अमन के मुताबिक, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने पत्नी की पढ़ाई नहीं रुकने दी। मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाने वाले अमन ने दावा किया कि पत्नी की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए उन्होंने वर्ष 2022 में अपनी पैतृक संपत्ति में हिस्से की करीब डेढ़ कट्ठा जमीन तक बेच दी।
उन्होंने बताया कि पत्नी ने ग्रेजुएशन और बीएड पूरा किया, जिसके बाद बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू की। BPSC TRE-1 में सफलता नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने पत्नी का साथ नहीं छोड़ा। बाद में जनवरी 2024 में BPSC TRE-2 के तहत गुंजन कुमारी का चयन कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षिका के रूप में हो गया।


सुपौल ट्रेनिंग के दौरान बढ़ीं नजदीकियां
अमन का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में ट्रेनिंग के दौरान पत्नी की नजदीकियां उसके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश से बढ़ गईं। अमन ने कहा कि प्रेम प्रकाश को भी शिक्षक की नौकरी मिली थी और दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेनिंग के दौरान दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। इस बात की जानकारी उन्हें तब हुई जब उनका 10 वर्षीय बेटा आरुष आर्या ने बताया कि उनके जाने के बाद “प्रेम प्रकाश अंकल” घर आते थे और कई दिनों तक रुकते थे।

दार्जिलिंग ट्रिप के बाद बढ़ा शक
अमन कुमार के अनुसार, जनवरी 2025 में उनकी पत्नी ने दार्जिलिंग घूमने जाने की बात कही थी। पत्नी ने दावा किया था कि वह अन्य महिला शिक्षिकाओं के साथ जा रही है, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि बाकी कोई शिक्षिका वहां नहीं गई थी।
अमन का आरोप है कि उनकी पत्नी अपने कथित प्रेमी प्रेम प्रकाश के साथ दार्जिलिंग गई थी। वहां से लौटने के बाद पत्नी ने उनके साथ रहने से इनकार कर दिया और अलग रहने लगी।
“मुझ पर ही झूठा केस कर दिया”
अमन ने आरोप लगाया कि पत्नी ने उनसे अलग रहने के लिए उन पर ही गलत आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। पिछले करीब एक साल से दोनों अलग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने 10 वर्षीय बेटे की अकेले परवरिश कर रहे हैं और बच्चे के भविष्य को देखते हुए उसे हॉस्टल में रखा है।


किराए के मकान में पत्नी और प्रेमी को पकड़ने का दावा
अमन कुमार ने बताया कि 23 मई को उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में अपने कथित प्रेमी के साथ मौजूद है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे।
अमन का दावा है कि उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने में देरी हुई, जिसके बाद स्थानीय लोग और मकान मालिक वहां पहुंच गए और दरवाजा खुलवाया।
अमन ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी ने पुलिस अधिकारियों से बहस की, जिसका वीडियो उनके पास मौजूद है।


बेटे ने मां पर लगाए गंभीर आरोप
मामले में दंपति के 10 वर्षीय बेटे आरुष आर्या ने भी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्चे ने कहा कि सुपौल में रहने के दौरान एक व्यक्ति अक्सर घर आता था, जिसे उसकी मां “मामा” बताने को कहती थी।
बच्चे का आरोप है कि शिकायत करने पर मां उसे मारती-पीटती थी और पिता से कुछ नहीं बताने को कहती थी। बच्चे ने कहा कि वह अब अपनी मां के साथ नहीं जाना चाहता।
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल मामला हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह मामला पारिवारिक विवाद, वैवाहिक संबंधों में दरार और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

टेल्को में धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बिरादरी भोज ने बढ़ाया उत्सव का रंग
सोनादेवी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
झारखंड में 30 आईपीएस अधिकारियों का बड़ा तबादला, कई जिलों के एसपी बदले
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जमशेदपुर में भव्य यूनिटी मार्च, हज़ारों नागरिकों की सहभागिता
बोकारो थर्मल पावर स्टेशन पर दामोदर नदी में प्रदूषण बढ़ाने का सरयू राय ने लगाया आरोप
TAGGED:Bihar crime newsBihar newsBihar Teacher NewsBPSC Teacher ControversyExtra Marital Affair NewsHajipur NewsHajipur Viral NewsHusband Wife DisputeJharkhand newsVaishali News
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
HealthJamshedpurJD(U)JharkhandSociety

मानगो दौरे में सरयू राय ने खोली नगर निगम की पोल, बोले—ठेकेदार खुद नहीं कर रहा काम

admin
admin
December 14, 2025
जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर सरयू राय का हमला, बोले—पुलिस पूरी तरह विफल
ट्रेनों की लेटलतीफी पर गरजे सरयू राय, रेलवे अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
पीएम आवास योजना पर बढ़ा विवाद: 31 मई तक काम पूरा न हुआ तो 1 जून से अनशन करेंगे सरयू राय
Jamshedpur : Xavier English School कीताडीह में शत-प्रतिशत उपस्थिति व श्रेष्ठ प्रदर्शन पर बच्चों को मिला ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?