By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ सरयू राय ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ सरयू राय ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)JharkhandSocial ActivitiesSociety

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ सरयू राय ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

admin
Last updated: April 26, 2026 12:56 pm
admin
Published: April 26, 2026
Share
SHARE

रेलवे अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनक: सरयू राय


जमशेदपुर : भीषण गर्मी के बीच टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर रविवार को यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ आवाज बुलंद करने का केंद्र बन गया। रेल यात्री संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने खुद हस्ताक्षर कर की। इसके बाद बड़ी संख्या में रेल यात्रियों ने वाइटबोर्ड पर हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया।
तपती धूप के बावजूद यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कई लोगों ने मौके पर ही अपने अनुभव साझा किए और इस अभियान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया।


सुबह से ही जुटने लगे यात्री, दो स्थानों पर भरे गए फॉर्म
सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस अभियान को लेकर 9:30 बजे से ही स्टेशन परिसर में हलचल दिखने लगी थी। प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने वाले अधिकांश यात्रियों ने स्वेच्छा से हस्ताक्षर किए।
फीडबैक लेने के लिए दो प्रमुख स्थान बनाए गए थे—
प्लेटफॉर्म नंबर 1 जाने वाले मार्ग के सामने
टिकट बुकिंग कार्यालय के पास
यहां यात्रियों से उनकी यात्रा, ट्रेन की देरी और उसके कारणों से जुड़े सवालों के फॉर्म भरवाए गए। साथ ही QR कोड के जरिए डिजिटल समर्थन की भी व्यवस्था की गई, जिसका कई यात्रियों ने उपयोग किया।


“रेलवे का रवैया नहीं बदला तो होगा उग्र आंदोलन”
इस मौके पर सरयू राय ने रेलवे अधिकारियों के रवैये पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की हठधर्मिता बेहद चिंताजनक है और यात्रियों के प्रति संवेदनशीलता की कमी साफ दिखती है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ट्रेनों का संचालन समय पर नहीं सुधरा तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा से भी समर्थन लेने के लिए बातचीत की जाएगी।
सरयू राय ने आरोप लगाया कि चक्रधरपुर रेल मंडल में जानबूझकर यात्री ट्रेनों को रोका जाता है और मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अधिक माल ढुलाई दिखाकर अधिकारी अपनी उपलब्धि बढ़ाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा,
“अगर यही रवैया जारी रहा तो हम रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय तक पूरी स्थिति पहुंचाएंगे। जरूरत पड़ी तो न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा।”


“मालगाड़ियों को प्राथमिकता, यात्रियों के साथ अन्याय”
सरयू राय ने कहा कि कई बार ट्रेनों को चांडिल, कांड्रा, मुसाबनी और राखा माइंस जैसे स्टेशनों पर अनावश्यक रूप से रोका जाता है, जो यात्रियों के साथ अन्याय है। उन्होंने इसे मानवाधिकार से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि इस पर कानूनी कार्रवाई भी संभव है।
उन्होंने रेलवे के उस तर्क पर भी सवाल उठाया, जिसमें अधिकारी कहते हैं कि उनके पास “जादू की छड़ी” नहीं है। राय ने पलटकर पूछा कि आखिर कौन सी “जादू की छड़ी” है, जिससे मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है।
आगे और तेज होगा आंदोलन, रेल पटरी पर बैठने की चेतावनी
सरयू राय ने कहा कि आने वाले दिनों में आदित्यपुर, गम्हरिया और घाटशिला में भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ी तो टाटानगर से चांडिल तक रेल पटरियों पर बैठकर आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि समिति की एक ही मांग है—टाटानगर से चलने वाली सभी ट्रेनें समय पर चलें और समय पर पहुंचें।
राजधानी एक्सप्रेस की “गलत रिपोर्टिंग” पर भी उठे सवाल
सरयू राय ने उदाहरण देते हुए बताया कि राजधानी एक्सप्रेस चांडिल तक समय पर पहुंची, लेकिन टाटानगर आने में 50 मिनट की देरी हुई। वहीं, रेलवे के ऐप में ट्रेन के पहले ही पहुंचने की गलत जानकारी दिखाई गई, जिसे उन्होंने गंभीर लापरवाही बताया।
एआरएम के रवैये पर नाराजगी, संघर्ष और तेज करने के संकेत
रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सूचना देने के दौरान एआरएम का रवैया नकारात्मक रहा। उन्होंने कहा कि अब जरूरत पड़ी तो एआरएम के खिलाफ भी मोर्चा खोला जाएगा।
उन्होंने कहा,
“यह आंदोलन लंबा चलेगा। यह सिर्फ शुरुआत है, पूरी लड़ाई अभी बाकी है।”
सैकड़ों लोगों की भागीदारी, वाइटबोर्ड हस्ताक्षरों से भरे
अभियान के दौरान लगाए गए दोनों वाइटबोर्ड हस्ताक्षरों से भर गए। बड़ी संख्या में यात्रियों ने न सिर्फ हस्ताक्षर किए, बल्कि रेलवे के प्रति अपनी नाराजगी भी खुलकर जाहिर की।
महिलाओं की टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और यात्रियों को जोड़ने का काम किया।
भीषण गर्मी में भी डटे रहे लोग
कड़ी धूप और गर्मी के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। समिति की ओर से ओआरएस घोल और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी, जिससे लोग राहत पाते रहे और अभियान में शामिल रहे।


प्रमुख लोगों की उपस्थिति
इस अभियान में आशुतोष राय, अमृता मिश्रा, अमित शर्मा, नीरज सिंह, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, अंजली सिंह, कौशल, निर्मल सिंह, रणजीत प्रसाद, दुर्गा राव, जीतेंद्र सिंह, विकास सहनी, मनोज सिंह, तारक मुखर्जी, शेषनाथ पाठक, दिनेश सिंह, विनोद सिंह, चुन्नू भूमिज, बबलू कुमार, प्रवीण सिंह, अर्जुन यादव, विजय सिंह, शंकर कर्मकार, शमशाद खान, सुधीर सिंह, राकेश कुमार, सोनू झा, हरि दयाल राय समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

सूर्या हांसदा एनकाउंटर और नगड़ी जमीन विवाद को लेकर बीजेपी का राज्यव्यापी प्रदर्शन
सोनारी की दास बस्ती में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 24 साल बाद कोर्ट के आदेश पर अवैध इमारत तोड़ने की प्रक्रिया शुरू
गणतंत्र दिवस समारोह : गोविंदपुर थाना में थाना प्रभारी पवन कुमार ने किया ध्वजारोहण
टीएसडीपीएल कर्मचारियों के बोनस पर हुई वार्ता, 1 से 2 दिनों में समझौते की उम्मीद
टेल्को चित्रगुप्त पूजा समिति के लिट्टी पार्टी सह पारिवारिक मिलन समारोह में सम्मानित हुए समाजसेवी
TAGGED:Indian Railways delay issueJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newspassenger signature campaign indiaSaryu Raisaryu rai protesttatanagar railway newstrain delay protest jamshedpur
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
CongressJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhandLabour

जिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर भाजपा सरकार से काला श्रम कानून वापस लेने की मांग

admin
admin
November 28, 2025
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 5100 दीपों से जगमगाया परिसर, छोटी दीपावली पर उमड़ा श्रद्धा का सागर
बोकारो थर्मल पावर स्टेशन पर दामोदर नदी में प्रदूषण बढ़ाने का सरयू राय ने लगाया आरोप
बिजली समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
सूर्या हांसदा एनकाउंटर और नगड़ी जमीन विवाद को लेकर बीजेपी का राज्यव्यापी प्रदर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?