By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में शिवलिंग पुनर्स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न
    February 27, 2026
    सुरभि के हास्य कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे चर्चित गीतकार संतोष आनंद
    February 24, 2026
    सूर्य धाम सिदगोड़ा में गरुड़ स्तंभ स्थापना व शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व निकलेगी भव्य मंगल कलश यात्रा
    February 24, 2026
    श्रीराम मंदिर स्थापना की छठी वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में चार दिवसीय महाअनुष्ठान
    February 22, 2026
    पाथरभांगा में श्रद्धा और परंपरा के साथ माघ बुरू पूजा का आयोजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल
    January 30, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: आम आदमी को निराश करने वाला बजट : रघुवर दास
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > आम आदमी को निराश करने वाला बजट : रघुवर दास
BJPJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhand

आम आदमी को निराश करने वाला बजट : रघुवर दास

admin
Last updated: February 24, 2026 3:12 pm
admin
Published: February 24, 2026
Share
SHARE

झारखंड सरकार के बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का तीखा प्रहार
जमशेदपुर
: झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत ताजा बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “आम आदमी की आँखों में धूल झोंकने वाला बजट” करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के समग्र विकास को गति देने में सक्षम नहीं है और न ही यह आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरता है।
रघुवर दास ने सवाल उठाया कि बजट में विभिन्न योजनाओं के नाम पर बड़ी-बड़ी राशियों का प्रावधान कर देना ही क्या सफलता की गारंटी है? उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा अलग-अलग मदों में भारी धनराशि आवंटित करने की घोषणा की गई है, लेकिन वास्तविक प्रश्न यह है कि क्या इन योजनाओं के लक्ष्य समय पर और प्रभावी ढंग से पूरे हो पाएंगे।
“घोषणाएं ज्यादा, क्रियान्वयन कम”
पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले बजट का हवाला देते हुए कहा कि तब भी कई मदों में बड़ी राशि खर्च करने की घोषणा की गई थी, लेकिन धरातल पर उसका अपेक्षित परिणाम देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि केवल कागजों पर बड़े प्रावधान कर देना विकास सुनिश्चित नहीं करता, असली चुनौती उस राशि का पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन है।
गरीब, आदिवासी, किसान और युवा उपेक्षित
रघुवर दास ने आरोप लगाया कि बजट में गरीबों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हितों की अनदेखी की गई है। विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार सृजन की दिशा में कोई ठोस और व्यावहारिक योजना प्रस्तुत नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन बजट में इसे दूर करने के लिए स्पष्ट रोडमैप का अभाव है।
“जनता के लिए घोर निराशाजनक”
अंत में रघुवर दास ने कहा कि संक्षेप में यह बजट आम जनता के लिए घोर निराशाजनक है। इसमें न तो विकास की स्पष्ट दृष्टि दिखाई देती है और न ही सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की ठोस रणनीति।

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन
सूर्यधाम में दीपों की अलौकिक रौशनी, 11 हजार दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया, रघुवर दास हुए शामिल
मानगो से बालिगुमा तक माता की आराधना में डूबा शहर, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी की पूजा
सुभाष कॉलोनी में फूटा गुस्सा, गंदे नाले के पानी से परेशान लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन
CBSE ने शिक्षा निकेतन के राजन शर्मा को SAFAL परीक्षा के लिए झारखंड का मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया
TAGGED:budget disappointment statementformer CM reactionJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand Budget criticismJharkhand newsJharkhand political newsRaghubar Das on Jharkhand Budget
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News

टाटा मोटर्स के कान्वाई चालकों को मिली एक्सग्रेसिया राशि, 16,500 तक पहुंचा भुगतान

admin
admin
September 21, 2025
झारखंड स्थापना दिवस पर साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में ‘विंटर वंडरलैंड मेला’ का भव्य आयोजन
TSDPL इम्प्लाइज यूनियन चुनाव : राकेश्वर पांडेय अध्यक्ष और त्रिदेव सिंह महामंत्री बने
मानगो में सरयू राय ने किया पावर सब स्टेशन का उद्घाटन
तरुणा मिश्रा ने संभाला टाटानगर रेल थाना का कार्यभार, यात्रियों की सुरक्षा को बनाया पहली प्राथमिकता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?