By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: रामगढ़िया सभा में सर्वसम्मति से केपीएस बंसल फिर बने प्रधान, मनदीप सिंह बने ऑडिटर
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > रामगढ़िया सभा में सर्वसम्मति से केपीएस बंसल फिर बने प्रधान, मनदीप सिंह बने ऑडिटर
JamshedpurJharkhandSocial ActivitiesSociety

रामगढ़िया सभा में सर्वसम्मति से केपीएस बंसल फिर बने प्रधान, मनदीप सिंह बने ऑडिटर

admin
Last updated: February 22, 2026 2:13 pm
admin
Published: February 22, 2026
Share
SHARE

ताजबीर सिंह महासचिव और सतेंद्र सिंह बब्बू वरीय उपाध्यक्ष नियुक्त
जसबीर सिंह संधू ‘रामगढ़िया समाज रत्न’ से सम्मानित


जमशेदपुर : शहर की प्रतिष्ठित सिख सामाजिक संस्था रामगढ़िया सभा के वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। साकची ताप्ती रोड स्थित सभा भवन में आयोजित बैठक में सरदार केपीएस बंसल को पुनः प्रधान चुना गया। पूरा सभागार “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों से गूंज उठा।
बैठक की अध्यक्षता स्वयं प्रधान केपीएस बंसल ने की, जबकि संचालन वरीय उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह बब्बू ने किया।


आय-व्यय रिपोर्ट और प्रगति प्रतिवेदन सर्वसम्मति से पारित
सभा में ऑडिटर मनदीप सिंह ने रामगढ़िया सभा एवं विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टीट्यूट की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं महासचिव ताजबीर सिंह ने पिछले कार्यकाल का प्रगति प्रतिवेदन रखा। सदस्यों ने ध्वनिमत से रिपोर्ट को पारित किया।
प्रधान केपीएस बंसल ने अपने तीन वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा भी साझा की। जैसे ही उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है और सदस्य नया निर्णय लें, उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में उन्हें दोबारा प्रधान बनाए रखने का प्रस्ताव रखा। ट्रस्टी हरदीप सिंह के समर्थन के बाद सर्वसम्मति से उनके नाम की पुष्टि कर दी गई।


नई जिम्मेदारियां घोषित
सर्वसम्मति की प्रक्रिया के तहत सरदार मनदीप सिंह को दोबारा ऑडिटर चुना गया। प्रधान केपीएस बंसल ने माला पहनाकर सरदार ताजबीर सिंह कलसी को महासचिव तथा सरदार सतेंद्र सिंह बब्बू को वरीय उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।
ट्रस्टी सरदार शैलेंद्र सिंह, हरदीप सिंह और अमरदीप सिंह ने सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय को संस्था के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


75 वर्ष की आयु पर जसबीर सिंह संधू सम्मानित
सभा के दौरान 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ट्रस्टी पद से इस्तीफा देने वाले सरदार जसबीर सिंह संधू को “रामगढ़िया समाज रत्न” से अलंकृत किया गया। समाज की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संधू ने भविष्य में भी अपने अनुभव से संस्था का मार्गदर्शन करते रहने की प्रतिबद्धता जताई।


अगले तीन वर्षों की विकास रूपरेखा
प्रधान केपीएस बंसल ने कार्यकारिणी एवं सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आगामी तीन वर्षों में वे सभी को साथ लेकर संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सामाजिक, शैक्षणिक और सामुदायिक गतिविधियों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।


गणमान्य अतिथियों का सम्मान
इस अवसर पर परविंदर सिंह, केएस सोखी, गुरपाल सिंह, डॉ. बलबीर सिंह, संतोख सिंह संधु, हरजीत सिंह विरदी, इंद्रपाल सिंह, अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह, सतनाम सिंह और दलबीर सिंह गोल्डी सहित कार्यकारिणी सदस्यों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
सभा का समापन सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन और जयकारों के साथ हुआ।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, दिनेश कुमार को फिर सौंपी गई इंदस विधानसभा की जिम्मेदारी
जमशेदपुर : छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, चिड़िया पार्क के पास परिवार पर चापड़ से जानलेवा हमला
टीएसडीपीएल यूनियन चुनाव प्रक्रिया शुरू, 32 उम्मीदवारों ने लिए नामांकन फॉर्म
मानगो थाना में हंगामा: दो पक्षों के विवाद के बाद थाना परिसर में हमला, तोड़फोड़
सरयू राय ने डीसी लाउंज मामले में एसएसपी को लिखा पत्र, पूछे कई सवाल
TAGGED:JamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsRamgadhiya sabha
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BJPJamshedpurJharkhand

लोक कल्याण के साथ विकसित भारत की दिशा में दूरदर्शी बजट : रघुवर दास

admin
admin
February 1, 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, दिनेश कुमार को फिर सौंपी गई इंदस विधानसभा की जिम्मेदारी
शहीद सम्मान समारोह में वीरों को सलाम, पूर्वी सिंहभूम में दीपावली से पूर्व अनोखी परंपरा
जमशेदपुर पूर्वी: सीतारामडेरा में विधायक पूर्णिमा साहू ने 1 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की बड़ी जीत: सोमेश चंद्र सोरेन 38,524 वोटों से विजयी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?