गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार ने किया ध्वजारोहण
जमशेदपुर : भारतीय जनसेवक परिषद द्वारा गणतंत्र दिवस के 77 वें वर्षगांठ पर शंकरपुर गांव में मुख्य अतिथि गोविंदपुर थाना प्रभारी श्री पवन कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष संदीप झा, जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरविंद साहु, गोविंदपुर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा, जिला कांग्रेस के महामंत्री देवशरण सिंह, पं मदन मोहन मालवीय समिति के अध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, नागेन्द्र तिवारी, अविनाश सिंह, संजय उपाध्याय, संदीप प्रसाद, राजकुमार झा, ब्रजेश पाण्डेय, सुबोध राय सहित शंकरपुर गांव के बच्चें, महिलाएं और अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष उपाध्याय, संचालन अरविंद साहु, स्वागत जितेन्द्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन हरेंद्र मिश्रा ने किया।





