जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नितिन नवीन के निर्विरोध चयन पर शहर के भाजपा नेता काफी प्रसन्न है। उनके इस चयन पर भाजपा नेताओं ने बधाई और शुभकामना दी है।
नितिन नवीन जमीनी नेता : अमरप्रीत सिंह काले

भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्पित, कर्मठ और जमीनी नेता नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन पूरे संगठन के लिए गर्व, विश्वास और नई ऊर्जा का क्षण है। यह चयन केवल एक पद नहीं, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की आशाओं, परिश्रम और समर्पण की विजय है।
भाजपा के सशक्त आंतरिक लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण : दिनेश कुमार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के निर्वाचन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने इसे भाजपा के सशक्त आंतरिक लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण बताया।
दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहाँ एक साधारण कार्यकर्ता बूथ स्तर से संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है। भाजपा में पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी होती है।
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह : सुधांशु ओझा

भारतीय जनता पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उनके यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
भाजपा में एक नए युग की शुरुआत : संजीव सिन्हा

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका पदभार पार्टी में एक नए युग की शुरुआत है।
भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर साझा की खुशियां

भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के निर्वाचित होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष लड्डू वितरण कर आम जनों के साथ खुशियां साझा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर भावनाएं व्यक्त की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग देखने को मिला।
लड्डू वितरण के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, डॉ राजीव, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा काली, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, संजीत चौरसिया, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, मंजीत सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित मिश्रा, रितेश झा, रंजीत सिंह, चितरंजन वर्मा, राकेश सिंह, शैलेश गुप्ता, चिंटू सिंह, लकी सिंह राजपूत, रामप्रसाद जायसवाल, सुशील पांडेय, कंचन दत्ता, रॉकी सिंह, काजू सांडिल, एस कार्तिक, राजा सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




