By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    केबुल टाउन स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में पाली जाएंगी मिनिएचर (नैनो) गायें
    March 15, 2026
    जमशेदपुर में विद्यापति स्मृति पर्व का भव्य समापन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की मिथिला संस्कृति की सराहना
    March 15, 2026
    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व शुरू, गोपाल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    March 14, 2026
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाज से की सरहुल पूजा
    March 14, 2026
    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
    February 28, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: महिला मोर्चा को महिलाओं के मुद्दे मजबूती से उठाने होंगे: सरयू राय
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > महिला मोर्चा को महिलाओं के मुद्दे मजबूती से उठाने होंगे: सरयू राय
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)Jharkhand

महिला मोर्चा को महिलाओं के मुद्दे मजबूती से उठाने होंगे: सरयू राय

admin
Last updated: January 12, 2026 4:35 pm
admin
Published: January 12, 2026
Share
SHARE

जमशेदपुर में जदयू महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता सरयू राय ने कहा है कि जदयू महिला मोर्चा को महिलाओं से जुड़े सामाजिक, पारिवारिक और प्रशासनिक मुद्दों को पूरी मजबूती और संवेदनशीलता के साथ उठाना होगा। महिलाओं के सरोकारों को प्राथमिकता देने से न केवल समाज सशक्त होगा, बल्कि पार्टी की जड़ें भी मजबूत होंगी।
बिष्टुपुर स्थित अपने आवास-सह-कार्यालय में जदयू महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरयू राय ने यह बातें कहीं।

हर सप्ताह एक मुद्दे पर गंभीरता से काम करने की सलाह
सरयू राय ने कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी यदि हर सप्ताह किसी एक महत्वपूर्ण महिला मुद्दे को चुनकर उस पर गंभीरता से काम करें, तो उसका सकारात्मक परिणाम अवश्य दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि यह सोशल मीडिया का युग है, जहां सही मुद्दे बहुत तेजी से जन-जन तक पहुंचते हैं।
उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे उन महिलाओं को पार्टी से जोड़ें, जिनकी सोच और विचारधारा उनसे मेल खाती हो। ऐसे लोग धीरे-धीरे पार्टी की वास्तविक ताकत बनते हैं।

राजनीति के साथ परिवार की जिम्मेदारी भी जरूरी
सरयू राय ने स्पष्ट किया कि राजनीति के लिए 24 घंटे सक्रिय रहने की बाध्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बड़ा और गंभीर मुद्दा हो, तो उस पर विशेष समय देकर सघन प्रयास किया जा सकता है, लेकिन सबसे पहले परिवार और निजी जिम्मेदारियों का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।
उन्होंने यह भी कहा कि जिस इलाके में महिला पदाधिकारी रहती हैं, वहां के लोग उन्हें पहचानें और यह जानें कि वे जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़ी हैं। आम लोगों को यह भरोसा होना चाहिए कि यदि वे अपनी बात महिला मोर्चा की पदाधिकारी से कहेंगे, तो वह बात संगठन और नेतृत्व तक पहुंचेगी।

महिला नेताओं ने संगठन को मजबूत करने पर रखे विचार
कार्यक्रम से पूर्व जदयू महिला मोर्चा की कोल्हान प्रभारी मंजू सिंह और जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा यादव ने भी अपने विचार साझा किए। दोनों नेताओं ने महिला संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता रहीं मौजूद
इस अवसर पर जदयू के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, पूर्वी सिंहभूम महिला मोर्चा अध्यक्ष अमृता मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इसके अलावा ममता सिंह, पुतुल सिंह, सपना टांडी, पूजा महानंद, सविता महानंद, रीना डे, जया, कविता मिश्रा, रिंकी, मलिका समेत दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

केरला पब्लिक स्कूल कदमा में शिक्षक दिवस पर हुआ भव्य समारोह
ब्रह्मर्षि विकास मंच द्वारा विजया मिलन सह सम्मान समारोह, मदन मोहन सिंह को किया गया सम्मानित
टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड नियुक्त होने पर संजय लाल श्रीवास्तव का भव्य स्वागत
Jharkhand Naxal IED Blast : माओवादी बंद के दौरान IED ब्लास्ट में रेलकर्मी की मौत, एक अन्य गंभीर, रेलवे ट्रैक उड़ाया, रेल यातायात ठप
पाथरभांगा में श्रद्धा और परंपरा के साथ माघ बुरू पूजा का आयोजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल
TAGGED:JamshedpurJamshedpur newsJDU JharkhandJDU Mahila MorchaJharkhandJharkhand newsSaryu RaiWomen Empowerment IndiaWomen Issues Politics
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BJPCulturalधर्म-उत्सव

टेल्को में 15 फीट गणेश प्रतिमा के भव्य पंडाल का हुआ उद्घाटन, दिनेश कुमार बोले – “धार्मिक संस्कृति की ओर युवाओं का झुकाव शुभ संकेत”

admin
admin
August 26, 2025
केरला पब्लिक स्कूल कदमा में शिक्षक दिवस पर हुआ भव्य समारोह
जमशेदपुर : जुगसलाई रामटेकरी रोड पर स्कूटी सवार दो लोगों पर हमला
जमशेदपुर में सत्यम सिंह का जोरदार स्वागत, संगठन को दी जाएगी नई ऊर्जा
संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में 10वीं-12वीं कक्षा के अभिभावकों के लिए इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?