
झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान और सम्मान समारोह के साथ कांग्रेसजनों में दिखा उत्साह
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस शुक्रवार को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने पार्टी कार्यालय में कांग्रेस का चरखा छाप ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित कांग्रेसजनों ने वंदे मातरम, ध्वज गीत और जन-गण-मन का सामूहिक गायन कर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया।
कांग्रेस 140 वर्षों से देश की धड़कन रही है : परविंदर सिंह
स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि
“28 दिसंबर 1885 को स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्वतंत्रता और एकता की एक कालजयी विरासत है। यह एक ऐसी चिंगारी थी, जिसने भारत में सम्मान, स्वशासन और लोकतंत्र की लौ को प्रज्वलित किया। बीते 140 वर्षों से कांग्रेस हमारे राष्ट्र की धड़कन रही है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर दौर में देश को दिशा देने का काम किया और आज भी न्याय, समानता और प्रगति के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
वरिष्ठ नेताओं को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया
स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री ज्योति सिंह मथारू के करकमलों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को उत्कृष्ट सेवा सम्मान के तहत मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित किए गए वरिष्ठ नेता—
सरदार महेंद्र सिंह
रामाश्रय प्रसाद
अशोक चौधरी
रियाजुद्दीन खान
रविंद्र कुमार झा
एल. बी. सिंह
युवा नेताओं को गांधी टोपी पहनाकर किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में कांग्रेस के युवा नेताओं को गांधी टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से—
डाॅ. परितोष सिंह, रजनीश सिंह, सलीम खान, ज्योति मिश्र, आशुतोष सिंह, राजा सिंह राजपूत, नवनीत मिश्रा, सुल्तान अहमद, बबलू नौशाद, अबुबकर सिद्दिकी, लक्की शर्मा, फिरोज खान, कौशल प्रधान, सुशील तिवारी, राजकिशोर प्रसाद, मो. नौशाद शामिल रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन
समारोह का संचालन एवं प्रबंधन कांग्रेस नेताओं संजय सिंह आजाद और ब्रजेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया, जिनकी सराहना उपस्थित कांग्रेसजनों ने की।
सैकड़ों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से—
अंसार खान, अशोक कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, सफी अहमद खान, अमरजीत नाथ मिश्रा, बिजय यादव, अतुल गुप्ता, राजेश कुमार, नालनी सिन्हा, रणजीत सिंह, नमिता सिंह, शैलेश पांडे, संजय यादव, रविंद्र मौर्य, गुरदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह यादव, अमर कुमार मिश्रा, इंदू, भूषण यादव, वीरेंद्र पांडे, प्रमोद मिश्रा, पवन कुमार बबलू, फरहत बेगम, विजय पांडे, संध्या दास, शबाना परवीन, लखबीर कौर, मुकुल कुमार कालिंदी, नंदलाल प्रसाद, संतोष शर्मा, दीपक पूर्ति, अजय कुमार दास, डी.के. दुबे, सुदर्शन तिवारी, के.के. शुक्ला, पंकज कुमार, शिबू सिंह, सनी सिंह, दिलीप गुप्ता, शाहिद सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुए।




