By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    पाथरभांगा में श्रद्धा और परंपरा के साथ माघ बुरू पूजा का आयोजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल
    January 30, 2026
    सीपी समिति मध्य विद्यालय, केबुल बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
    January 26, 2026
    लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का सशक्त प्रतीक है टूसु पर्व : अमरप्रीत सिंह काले
    January 15, 2026
    ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के पहले लॉर्ड मेयर बने जमशेदपुर के समीर पांडे का भव्य सम्मान
    January 10, 2026
    श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू
    December 31, 2025
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: अटल जयंती की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर पूर्वी में भव्य दीपोत्सव
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > अटल जयंती की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर पूर्वी में भव्य दीपोत्सव
BJPJamshedpurJamshedpur PoliticsJharkhand

अटल जयंती की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर पूर्वी में भव्य दीपोत्सव

admin
Last updated: December 24, 2025 3:02 pm
admin
Published: December 24, 2025
Share
SHARE

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा साहू ने अटल जी को किया नमन

Contents
रघुवर दास बोले – अटल जी व्यक्ति नहीं, विचारधारा हैंपूर्णिमा साहू ने कहा – अटल जी के आदर्श आज भी मार्गदर्शकबड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित

जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं झारखंड राज्य के जनक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विधायक पूर्णिमा साहू के एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय के समक्ष आयोजित हुआ, जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अटल बिहारी वाजपेयी के विशाल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद विधायक पूर्णिमा साहू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिट्टी के दीप जलाकर अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरा वातावरण “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

रघुवर दास बोले – अटल जी व्यक्ति नहीं, विचारधारा हैं

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि अटल जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी का कथन —
“तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें”
उनके पूरे जीवन का सार है, जिसे उन्होंने अपने आचरण से साकार किया।

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड अलग राज्य का गठन अटल बिहारी वाजपेयी की दृढ़ इच्छाशक्ति और अटल संकल्प का परिणाम है। दशकों पुरानी मांग को उन्होंने केंद्र में सरकार बनते ही पूरा कर झारखंड की जनता से किया गया वादा निभाया। उन्होंने 1980 में भाजपा के पहले अधिवेशन की स्मृतियाँ साझा करते हुए कहा कि अटल जी ने तब कहा था — “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा” — और आज यह सपना साकार हो चुका है। अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, महान कवि और दूरदर्शी नेता थे, जिनका व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

पूर्णिमा साहू ने कहा – अटल जी के आदर्श आज भी मार्गदर्शक

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और सुशासन को समर्पित रहा। उन्होंने जिस ईमानदार और मूल्यनिष्ठ राजनीति की परंपरा स्थापित की, वही आज अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को दिशा दे रही है।

उन्होंने कहा कि अटल जी का नेतृत्व केवल राजनीतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं था। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। एक महान कवि और प्रभावशाली वक्ता के रूप में उन्होंने अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। उनके सिद्धांतों और आदर्शों को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, पवन अग्रवाल, अमरजीत सिंह राजा, प्रेम झा, अप्पा राव, सुशांत पांडा, पप्पू उपाध्याय, कुमार अभिषेक, रितेश झा, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, अशोक सामंत, बोलटू सरकार, अभिमन्यु सिंह, शैलेश गुप्ता, कंचन दत्ता, मिथिलेश साव, लोहा यादव, अमिश अग्रवाल, मिनी सिंह, आरती यादव, मुक्ता नामता, नीलम देवी, रूपा देवी, सुधा यादव, प्रभा देवी, संजना साहू, बिमला साहू, सरस्वती साहू, शीलू साहू, मृत्युंजय यादव, नौशाद खान, मोंटी अग्रवाल, सतीश सिंह, श्रीनू राव, सतीश शर्मा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कीताडीह में भाजयुमो ने जरूरतमंद व्रतधारियों को बांटे सूप व फल, छठ पर्व पर दिखी श्रद्धा और खुशी
सरयू राय ने किया राजस्थान विद्या मंदिर में 6 अतिरिक्त कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास
सोनारी एयरपोर्ट विस्तार पर सरयू राय की पहल से जनआक्रोश थमा, टाटा स्टील ने दी नई रूपरेखा
Jharkhand Politics : पिछड़ों के आरक्षण में वृद्धि के लिए जरूरी है संविधान संशोधन : प्रदीप यादव
एमजीएम अस्पताल से फैल रही गंदगी और दुर्गंध, लोगों का जीना हुआ दुश्वार
TAGGED:Atal Bihari Vajpayee JayantiBJP Deepotsav JamshedpurBJP JharkhandJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsPurnima Sahu Jamshedpur EastRaghubar Das news
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Jamshedpurधर्म-उत्सव

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना में डूबा जमशेदपुर, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

admin
admin
September 22, 2025
खखडीपाड़ा की टीम ने फोड़ी मटकी, जीते ईनामी 11 हजार
लोक समर्पण का महारक्तदान शिविर 14 दिसंबर को, रक्तदाताओं को मिलेगा हेलमेट और प्रशस्ति पत्र
जादूगोड़ा के इच्छड़ा गांव में झामुमो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, बोले—प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित
बागबेड़ा में भीषण आग से 7 दुकानें जलकर राख, लाखों की क्षति; विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?