पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह, रक्तवीरों को हेलमेट व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान
जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण के तत्वावधान में रविवार को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप परिसर में एक दिवसीय वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक शिविर में युवाओं और महिलाओं की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिली। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में कुल 663 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. शुक्ला मोहंती, मजदूर नेता एवं विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर.के. सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
रक्तदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
सुबह से ही रक्तदान के लिए पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें देखी गईं। युवा और महिला रक्तदाता पूरे उत्साह के साथ अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। संस्था के संरक्षक ललित दास के इस प्रयास की लोगों ने काफी सराहना की। शिविर में आये अतिथियों ने संस्था के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की और कहा कि युवाओं में रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

रक्तदाताओं का आभारी हूं : ललित दास
संस्था के संरक्षक सह समाजसेवी ललित दास ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव ही मानव के काम आता है। इसी भावना के साथ लोक समर्पण विगत कई वर्षों से जरूरतमंदों तक पहुंचकर सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने सभी युवाओं से यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने की बात कही।
रक्तदान शिविर में उपस्थित गणमान्य लोग
रक्तदान शिविर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह, टुनटुन सिंह, सुशांत पांडा, पवन अग्रवाल, अखिलेश चौधरी, मान्तु बनर्जी, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश, प्रकाश दुबे, चिंटू सिंह, नारायण पोद्दार, पप्पू उपाध्याय, बबलू गोप, विकास शर्मा, सुरेश शर्मा, युवराज सिंह, सूरज सिंह, जीवन लाल, संतोष ठाकुर, कुमार अभिषेक, कंचन दत्ता, नवजोत सिंह, शिंदे सिंह, सन्नी सिंह चौहान समेत संस्था के नीरज कुमार कैबर्ता, ज्ञान सिंह चौहान, दीपक सिंह, सोनू दत्ता, सुभाष मुखी, मिथिलेश साव, महावीर सिंह, गौरव कैबर्ता, मोनोजीत घोषाल एवं सतनाम सिंह एवं संस्था के कई अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






