
महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत का अनोखा संदेश

जमशेदपुर : डी.बी.एम.एस. कॉलेज के स्पोर्ट्स सेल द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक साड़ी पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से किया गया, जिसे जमशेदपुर में अपनी तरह का संभवतः पहला आयोजन माना जा रहा है।

कदमा पोस्ट ऑफिस से लिंक रोड तक निकली वॉकथॉन
कार्यक्रम का शुभारंभ पर्वतारोही अस्मिता दोरजी द्वारा झंडा दिखाकर किया गया।
वॉकथॉन कदमा पोस्ट ऑफिस से शुरू होकर लिंक रोड होते हुए पुनः पोस्ट ऑफिस पर आकर संपन्न हुआ।
इसमें डीबीएमएस समाज एवं डीबीएमएस की विभिन्न इकाइयों से जुड़ी महिलाओं के साथ-साथ बी.एड. के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसआयोजन का उद्देश्य महिला सुरक्षा , गरिमा और समानता को बढ़ावा देना था
यह आयोजन संभवतः जमशेदपुर में पहली बार हुआ था | इस आयोजन में डी.बी.एम.एस समाज एवं डी.बी.एम.एस की विभिन्न इकाइयों की महिलाओं ने भाग लिया था | महिला वर्ग में प्रथम शांति राजू , द्वितीय ममता , तृतीय पंसुरी हांसदा हुई | छात्रों में प्रथम आयुष पराशर , द्वितीय राजा डोंगरे एवं तृतीय स्थान परिमल पॉल ने प्राप्त किया | छात्राओं में प्रथम प्रमिला कुमारी , द्वितीय श्रद्धा टोपनो एवं तृतीय स्थान रूपा कुमारी ने प्राप्त किया | इस वाल्कथान में कुल 101 महिलाओं और 121 छात्रों ने भाग लिया | एन .दिलीप कुमार द्वारा प्रतिभागियों के लिए नाश्ता प्रायोजित किया गया |
डॉ.मिनाक्षी चौधरी मॉडरेटर स्पोर्ट्स सेल एवं अंजलि गणेशन की देख रेख में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
इस अवसर पर अनेक वरिष्ट नागरिकों के साथ साथ डी.बी.एम.एस. ट्रस्ट की संरक्षिका श्रीमती भानुमती नीलकंठन की गरिमामयी उपस्थिति रही | अध्यक्ष श्री बी.चंद्रशेखर एवं श्रीमती ललिता चंद्रशेखर इन्होने अपनी उर्जावान उपस्थिति से महिलाओं को प्रोत्साहित एवं छात्र छात्राओं को प्रेरित किया |इस अवसर पर कॉलेज की सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन , सह-सचिव श्रीमती सुधा दिलीप , कोषाध्यक्ष श्री एस.धर्मराजन , प्रशासनिक सचिव श्री सतीश सिंह , प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता एवं उप-प्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल एवं कॉलेज की सभी शिक्षिकाएं, एवं सभी कर्मचारी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया |






