By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    गोविंदपुर : लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 100 महिलाओं ने लिया हिस्सा, बीना बनीं विजेता
    September 9, 2026
    एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, रघुवर दास ने किया विधिवत शुभारंभ
    September 6, 2026
    कृष्णा बॉयज कमेटी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ
    September 5, 2026
    जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
    September 4, 2026
    गोविंदपुर थाना परिसर में 3 अगस्त को होगा शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, कलश यात्रा से होगी शुरुआत
    July 30, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: आम बगान की खस्ताहाल स्थिति पर सरयू राय ने उपायुक्त को लिखा पत्र
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > Jamshedpur > आम बगान की खस्ताहाल स्थिति पर सरयू राय ने उपायुक्त को लिखा पत्र
JamshedpurJamshedpur PoliticsJD(U)Jharkhand

आम बगान की खस्ताहाल स्थिति पर सरयू राय ने उपायुक्त को लिखा पत्र

admin
Last updated: December 6, 2025 5:23 pm
admin
Published: December 6, 2025
Share
SHARE

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आमबगान मैदान की वर्तमान खस्ता हालत पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि यह मैदान अब कारों और बसों की अवैध पार्किंग और गैरेज का अड्डा बन गया है।

Contents
मैदान की वर्तमान स्थिति चिंताजनकइतिहास और पूर्व पहलसुधार और सौंदर्यीकरण की मांगस्थलीय भ्रमण में मौजूद लोग

मैदान की वर्तमान स्थिति चिंताजनक

विधायक सरयू राय ने पत्र में कहा कि साकची स्थित आमबगान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से कार्य प्रगति पर था। हाल ही में मैदान का स्थलीय निरीक्षण करने पर उन्हें पाया कि:

पूरे मैदान में कार और बसों की अवैध पार्किंग हो रही है।

अवैध गैरेज संचालित हो रहे हैं।

घुमंतू लोग प्लास्टिक के झोपड़ीनुमा घर बनाकर रह रहे हैं।

अस्थायी दुकानें और अतिक्रमण फैला हुआ है।

मैदान के एक कोने में कश्मीरी उलैन मेला चल रहा है।

सरयू राय ने लिखा कि यह मैदान अब अवैध गतिविधियों का अड्डा बन चुका है, जबकि यह नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का स्मृति स्थल और स्वतंत्रता संग्राम की धरोहर है।

इतिहास और पूर्व पहल

2014 से 2019 के बीच सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र से विधायक थे। उन्होंने बताया कि तब टाटा स्टील की जुस्को इकाई द्वारा मैदान की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हुआ था। इस दौरान मैदान का नाम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आमबगान मैदान रखा गया।

पूर्व विधायक स्वर्गीय मृगेन्द्र प्रताप सिंह की विधायक निधि से नेताजी की छोटी प्रतिमा स्थापित हुई।

सरयू राय की अनुशंसा पर छतरी लगाने और घेराबंदी करने का काम भी हुआ।

प्रतिमा स्थल के पास एक पट्टिका लगाई गई, जिसमें नेताजी के स्वतंत्रता अभियान का रूट चार्ट अंकित है।

इस चार्ट से यह स्पष्ट होता है कि नेताजी ने कोलकाता से गोमो, जर्मनी, सिंगापुर और जापान की यात्रा कर आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी।

सुधार और सौंदर्यीकरण की मांग

सरयू राय ने उपायुक्त से आग्रह किया कि:

जिला प्रशासन, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और टाटा स्टील के सहयोग से मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाए।

इसे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का स्मृति स्थल बनाया जाए।

मैदान की घेराबंदी, साफ-सफाई और संरचनात्मक विकास कार्य तत्काल शुरू किया जाए।

स्थलीय भ्रमण में मौजूद लोग

स्थलीय निरीक्षण के दौरान सरयू राय के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद थे, जिनमें प्रमुख हैं—

राजा चौधरी, भागवत मुखर्जी, सोमियो सेन, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, परमिंदर सिंह पन्नू, दुर्गा राव, अमृता मिश्रा, नीरज सिंह, तारक मुखर्जी, संजीव मुखर्जी, पप्पू सिंह, पवन सिंह, शेषनाथ पाठक, पिंटू सिंह, संतोष भगत, अशोक सिंह, विनोद सिंह, ममता सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, विवेक पांडेय, शंकर कर्मकार, बबलू कुमार, मुश्ताक अहमद, टुनटुन सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अर्जुन यादव, विजय सिंह, आकाश शाह, रविशंकर सिंह, त्रिलोचन सिंह, दिनेश कुमार, महुआ चक्रवर्ती, ममता ठाकुर, रीना डे, पूजा महानंद, मंजू सिन्हा, सुष्मिता सरकार, जया देवी, माधव सिंह, नानू राव, राजीव सिंह, मनोज सिंह।

टीएसडीपीएल ने आमा डोभी में लगाया मेडिकल कैंप, 360 लोगों का स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण
गोविंदपुर में इस बार रावण दहन होगा खास, 35 फीट का पुतला और डिजिटल आतिशबाजी बनेगी आकर्षण का केंद्र
टाटा स्टील फील्ड मेंटनेंस मैकेनिकल में रोटेशन सिस्टम लागू, कर्मचारियों का विरोध
चतुर्थ बाल मेला 2025
लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का सशक्त प्रतीक है टूसु पर्व : अमरप्रीत सिंह काले
TAGGED:Aambagan Ground ConditionIllegal Parking JamshedpurJamshedpurJamshedpur MLA AppealJamshedpur newsJharkhandJharkhand newsNetaji Subhash Chandra Bose AambaganSarayu Ray Letter to DCSaryu Rai
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
HealthJamshedpurJharkhandSociety

तकनीकी अड़चनों में फंसा गोविंदपुर के 11 वर्षीय लक्ष्मी मुंडा का इलाज, डॉ परितोष ने की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

admin
admin
April 28, 2026
मानगो थाना में हंगामा: दो पक्षों के विवाद के बाद थाना परिसर में हमला, तोड़फोड़
पोटका विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा पीएम मोदी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘चलो जीते हैं’, विधायक पूर्णिमा साहू रहीं मौजूद
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का भूमिपूजन
टाटा स्टील माइंस कर्मचारियों को मिलेगा ₹47 हजार से ₹3.62 लाख तक बोनस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?