
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा साकची में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने बुधवार को संविधान बचाओ दिवस के अवसर पर साकची पुराने कोर्ट परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रव्यापी जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बलजीत सिंह बेदी उपस्थित रहे।

नारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल – “संविधान बचाओ, देश बचाओ”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर संविधान की रक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया।
मौके पर कार्यकर्ताओं ने बुलंद आवाज में नारे लगाए—
“संविधान बचाओ – देश बचाओ”
“संविधान की रक्षा कौन करेगा – हम करेंगे!”
“संविधान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान!”
“लाठी गोली खाएंगे – संविधान को बचाएंगे!
“संविधान हमारी आत्मा, इसकी रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी”—कांग्रेस नेताओं का संदेश
मुख्य अतिथि बलजीत सिंह बेदी और जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा—
“भारत का संविधान हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और महान विचारकों द्वारा निर्मित एक उत्कृष्ट दस्तावेज है। इसमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और नागरिक अधिकारों का स्पष्ट प्रावधान है। आज संविधान दिवस पर हम सभी को इसके संरक्षण और सम्मान का संकल्प लेना चाहिए।”
दोनों नेताओं ने कहा कि संविधान आमजन के अधिकारों की गारंटी देता है, इसलिए इसकी रक्षा देशहित में सर्वोपरि है।
कई वरिष्ठ कांग्रेसजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
रामाश्रय प्रसाद, बिजय खान, रियाजुद्दीन खान, शमशेर खान, शशि कुमार सिन्हा, डॉ. परितोष सिंह, संजीव श्रीवास्तव, के. के. शुक्ल, चिन्ना राव, रजनीश सिंह, राजेश चौधरी, विश्वजीत जेना, अंसार खान, सुरेंद्र शर्मा, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, गुरदीप सिंह, सामंता कुमार, अरुण कुमार सिंह, शफी अहमद खान, ज्योति मिश्र, सुनील प्रसाद, संजय यादव, जितेंद्र सिंह, गीता सिंह, शिल्पी, सुनीता ओझा, अमरजीत नाथ मिश्र, आशुतोष सिंह, फिरोज खान, राजकिशोर प्रसाद, राकेश साहू, अमर कुमार मिश्रा, रंजीत सिंह, रंजीत राम, देवाशीष घोष, लखिंदर करुआ, अजय कुमार शर्मा, ए. आर. कैलाश, राजकुमार वर्मा, रविंद्र मौर्या, रविशंकर के पी, राकेश पांडेय, सुरेंद्र सिंह, फरहत, अबुबकर, अविनाश यादव, कौशल प्रधान, मो. आबिद, पंकज कुमार, हरिकृष्ण लोहार, इंदु देवी, ममता देवी, सुमन देवी सहित अनेक कांग्रेसजन।
कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आज़ाद ने किया।




