जमशेदपुर पूर्वी को मिलने वाली है बड़ी सौगात

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से लंबित भुइयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी (NH-33) तक फोर लेन सड़क और स्वर्णरेखा नदी पर फोर लेन पुल निर्माण परियोजना को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना ₹39,91,72,857.53 की लागत से 2024-25 के 11 SBD अंतर्गत मंजूर की गई है। योजना के पूरा होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और जाम की समस्या में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

विधायक पूर्णिमा साहू ने ली प्रगति की जानकारी
मंगलवार को एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर पथ प्रखंड के अधीक्षण अभियंता सह कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय के साथ बैठक कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक के दौरान विधायक ने योजना में देरी को लेकर नाराज़गी जताई और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव से भी फोन पर बात कर परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
10 दिनों के भीतर होगा शुभारंभ
अधीक्षण अभियंता दीपक सहाय ने विधायक को आश्वस्त किया कि अगले 10 दिनों के भीतर उनकी उपस्थिति में इस बड़ी परियोजना का विधिवत शुभारंभ कर दिया जाएगा
परियोजना की प्रमुख विशेषताएं
फोर लेन पुल और सड़क का विस्तृत खाका
स्वर्णरेखा नदी पर 242 मीटर लंबा फोर लेन पुल
कुल 3.453 किलोमीटर लंबा पहुँच पथ
पूरी परियोजना की कुल लंबाई 3.695 किलोमीटर
भारी वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार होगा
शहर के भीतर ट्रैफिक दबाव में उल्लेखनीय कमी आएगी
इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया जा चुका है
गौरतलब है कि विधायक पूर्णिमा साहू ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को पिछली विधानसभा सत्र के दौरान जोरदार तरीके से उठाया था। इसके बाद से वे लगातार पथ निर्माण विभाग के सचिव के संपर्क में रहीं और हर चरण की प्रगति की स्वंय निगरानी करती रही हैं।
विधायक ने कहा— ट्रैफिक से मिलेगी राहत, विकास को मिलेगी गति
विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि इस फोर लेन सड़क और पुल के बन जाने से न सिर्फ आम लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, बल्कि भारी वाहनों का शहर के बाहर से प्रवेश व निकास भी संभव होगा, जिससे शहर के अंदर ट्रैफिक लोड में भारी कमी आएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि:
“पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं और हर स्वीकृत परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए सतत निगरानी कर रही हूं।”




