
चतुर्थ बाल मेले के चौथे दिन हुईं रोमांचक प्रतियोगिताएँ

जमशेदपुर : साकची स्थित स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट एवं नेचर फाउंडेशन द्वारा आयोजित चतुर्थ बाल मेला अपने चौथे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ।
कुश्ती, बोरा दौड़, तीन पैर की दौड़, चम्मच दौड़, डिस्क थ्रो, शॉटपुट, बैलेंस रेस, 100 मीटर स्प्रिंट और सुई-धागा दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम
48 किलोग्राम वर्ग
प्रथम: उज्जवल शर्मा
द्वितीय: नितेश कुमार साहू
तृतीय: दुर्गाचरण सोरेन
57 किलोग्राम वर्ग
प्रथम: आदित्य
द्वितीय: रितिक गुलाटी
तृतीय: श्रवण सरदार
अंडर 18 (बालिका)
प्रथम: खुशी अग्रवाल
द्वितीय: इशिका लोहार
अंडर 18 (बालिका) – अलग वर्ग
प्रथम: रिया
63 किलोग्राम वर्ग
प्रथम: विकास कुमार
द्वितीय: मो. सलमान
68 किलोग्राम वर्ग
प्रथम: अरुण कश्यप
द्वितीय: मो. अरमान
92 किलोग्राम वर्ग
विजेता: सुभोजीत घोष
65 किलोग्राम वर्ग
विजेता: अंकित यादव
डिस्क थ्रो प्रतियोगिता
बालिका वर्ग
प्रथम: अलिष्का मरांडी
द्वितीय: नेहा कुमारी
तृतीय: नेहा महानंद
बालक वर्ग
प्रथम: शकीब अली
द्वितीय: रोबिन टुडू
तृतीय: भोलेनाथ गोप


रेस और अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम
बैलेंस रेस (बालिका)
प्रथम: आरती कुमारी
द्वितीय: स्वाति कुमारी
तृतीय: मनीषा कुमारी
सुई-धागा दौड़
प्रथम: अफशां जुनैद
द्वितीय: मनस्विनी कुमारी
तृतीय: अरिबा खातून
100 मीटर दौड़ (बालिका)
प्रथम: रानी मुंडा
द्वितीय: सोनम कुमारी
तृतीय: अनुष्का कुमारी
100 मीटर दौड़ (बालक)
प्रथम: भूपेश महतो
द्वितीय: मनमोहन मिश्रा
तृतीय: अंकित कुमार
चम्मच रेस (बालिका)
प्रथम: मीरा कुमारी
द्वितीय: स्वीटी कुमारी
तृतीय: प्रिया गोराई
बैलेंस रेस (बालिका – दूसरा समूह)
प्रथम: बलविंदर कौर
द्वितीय: ज्योति दत्ता
तृतीय: अदीवा खान
100 मीटर (बालक – दूसरा समूह)
प्रथम: भूपेश महतो
द्वितीय: सन्नी कुमार
तृतीय: सबुआ बेसरा
शॉटपुट (बालक – समूह 1)
प्रथम: आलोक कुमार वर्मा
द्वितीय: सुभोजीत घोष
तृतीय: मनमोहन मिश्रा
शॉटपुट (बालक – समूह 2)
प्रथम: रौशन कुमार
द्वितीय: रोबिन कुमार
तृतीय: विशाल महतो
बोरा दौड़
प्रथम: राम कर्मकार
द्वितीय: निखिल कुमार
तृतीय: दुर्गाचरण सोरेन
थ्रो बॉल (बालिका)
प्रथम: अफशां जुनेद
द्वितीय: जाह्नवी सिंह
तृतीय: अरिबा खान
तीन पैर की दौड़
प्रथम: रोहित महतो व रामचंद्र सोरेन
द्वितीय: लखन मुर्मू व दिवाकर महतो
तृतीय: ध्रुव साहू व बिट्टू किस्कू


बाल मेले में जुटे देश के नामी चित्रकार
बाल मेले में आज झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के कई चर्चित चित्रकारों ने बच्चों के बीच लाइव पेंटिंग का प्रदर्शन किया।
इनमें प्रमुख थे—
दीपांकर कर्मकार, मुक्ता गुप्ता, पैक्स सोय मुरूम, विप्लव रॉय, ललून दत्ता, शुभेंदु विश्वास, तपन रॉय, बिट्टू कुमार, सलमान दास, नागेश, सैयद तौफीक, अरीबा आफरीन आदि।
ये कलाकार बच्चों को रंगों की समझ, तकनीक और चित्रकारी के मूल सिद्धांत भी सिखाते नजर आए।
सभी कलाकार 20 नवंबर तक बाल मेले में रहेंगे।


प्रगिता के नृत्य को मिला प्रथम स्थान
नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
बाल मेले में एकल एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।
परिणाम इस प्रकार रहे—
जूनियर वर्ग (एकल नृत्य)
प्रथम: प्रगिता शर्मा
द्वितीय: ए. मायरा झा
तृतीय: मनमीत कुमार
सीनियर ग्रुप (एकल नृत्य)
प्रथम: समृद्धि साहा
द्वितीय: जेमिका शर्मा
समूह नृत्य
प्रथम: युग ग्रुप
द्वितीय: लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल
तृतीय: वीएनपीएस विद्यालय







