
जमशेदपुर : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में गोविंदपुर के चांदनी चौक पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्साह और उमंग के साथ विजय उत्सव मनाया गया।

लड्डू वितरण और आतिशबाजी से गूंजा माहौल
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में एक-दूसरे को लड्डू खिलाए और जमकर आतिशबाजी की।
चौक क्षेत्र में ‘विजय हौ’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से उत्सव का माहौल पूरी तरह देशभक्ति और जोश से भर गया।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी
विजय उत्सव में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
पवन कुमार सिंह – भाजपा मंडल अध्यक्ष
कमलेश सिंह – किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य
जुगनू वर्मा – भाजपा नेता
बलराम सिंह
मधु सिंह
सतीश सिंह – महामंत्री
सतीश सक्सेना
सुजय पांडे – कार्यालय प्रभारी
अर्जुन कुमार
राधेश्याम सिंह
चंद्रशेखर सिंह
शिवजी प्रसाद
अजय गुप्ता
महेंद्र शाह
दीपक कुमार
सोनू कुमार
देवचंद
सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक।

अंजय सिंह भोला ने भी बांटा लड्डू
पंचायत समिति सदस्य अंजय सिंह भोला और उनकी टीम के द्वारा भी बिहार में मिली जीत पर लड्डू का वितरण किया गया।




