बाल उत्सव की शुरुआत बाल दिवस से, तैयारियां पूरी


जमशेदपुर : जमशेदपुर में बाल सृजन और प्रतिभा का महापर्व — चतुर्थ बाल मेला आज से शुरू हो रहा है। इस बार उद्घाटन प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे, जबकि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदरारामम विशिष्ट अतिथि होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ 14 नवंबर को अपराह्न 4:30 बजे बोधि मंदिर मैदान, गरम नाला, साकची में किया जाएगा।
राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
19 नवंबर को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार बाल मेला में शिरकत करेंगे और मेले की स्मारिका का विमोचन करेंगे। वहीं, 20 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
इन सभी कार्यक्रमों की जानकारी चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
बाल मेला के उद्देश्य और तैयारियाँ
सरयू राय ने बताया कि बाल मेला का उद्देश्य बच्चों में सशक्त, सृजनशील और संस्कारित मानव संसाधन का विकास करना है।
उन्होंने कहा — “हम बाल मेला के माध्यम से एक ऐसे समाज की परिकल्पना कर रहे हैं, जो बच्चों की कल्पनाशक्ति और व्यक्तित्व निर्माण को दिशा दे सके।”
मेला की सफलता के लिए सरकारी और निजी विद्यालयों के प्राचार्य, निदेशक, व खेल शिक्षक पूरे मनोयोग से जुटे हैं।
एस.पी. सिंह, मंजू सिंह, सुधीर सिंह, मनोज सिंह, आशुतोष राय, सुबोध श्रीवास्तव, अशोक गोयल, नीरू सिंह सहित पूरी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी हुई है।
मुख्य आकर्षण और विशेष कार्यक्रम
🗓️ 14 नवंबर
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
🗓️ 15 नवंबर
चित्रांकन प्रतियोगिता (सुबह 10 बजे)
योगा सेशन एवं विशेष बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रदर्शन
कवि सम्मेलन (शाम 5 बजे से)
🗓️ 16 नवंबर
संगोष्ठी: बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम पर (अपराह्न 4–6 बजे तक)
मुख्य वक्ता: डॉ. एस.एन. पाठक (सेवानिवृत्त न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय)
वरीय अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव और अन्य अधिवक्ता एवं एनजीओ प्रतिनिधि भी होंगे शामिल।
🗓️ 17 नवंबर
जादू शो (मैजिक शो)
🗓️ 18 नवंबर
हैंड शैडो कलाकार अमर सेन का शानदार प्रदर्शन — अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपने हाथों से विभिन्न शैडो आकृतियाँ प्रस्तुत करेंगे।
🗓️ 19 नवंबर

राज्यपाल संतोष गंगवार का आगमन और स्मारिका विमोचन।
🗓️ 20 नवंबर
समापन समारोह

मुख्य अतिथि: अर्जुन मुंडा (पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड)
विशेष प्रस्तुति: दिग्गी भूला, पटमदा के स्कूली बच्चों द्वारा छऊ नृत्य (अपराह्न 4 बजे)।



