टाटानगर स्टेशन पर कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह
जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों में अब तेजी आ गई है। इसी कड़ी में भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे।
उनका आगमन साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ, जहाँ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
सुधांशु ओझा के नेतृत्व में हुआ स्वागत समारोह
टाटानगर स्टेशन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
सभी ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर मरांडी का स्वागत किया।
इस दौरान पूरे स्टेशन परिसर में “भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद” के नारे गूंज उठे।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी
इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें शामिल हैं —
घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार
बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी
बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह
सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा
जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन (हन्नु)
परसुडीह मंडल संयोजक रामप्रसाद जायसवाल, राणा डे, राकेश दुबे, मुकेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

घाटशिला में भी मौजूद रहे नेता कार्यकर्ता
घाटशिला में बाबूलाल मरांडी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भानु प्रताप शाही, गीता कोड़ा, चुनाव प्रभारी अभय सिंह, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पप्पू सिंह, भूषण दीक्षित समेत काफी संख्या में नेता कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।



