तीन तल्ला चौक छठव्रती संघ ने की बेहतर व्यवस्था, भंडारा और भक्ति गीतों ने बांधा समां
जमशेदपुर : आस्था और अनुशासन के पर्व छठ पूजा के अवसर पर छोटा गोविंदपुर, टेल्को और बारीडीह क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
छोटा गोविंदपुर स्थित तीन तल्ला चौक छठव्रती संघ की ओर से छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी। घाट की सफाई, सजावट और प्रकाश की व्यवस्था अत्यंत सुंदर ढंग से की गई थी।
सुबह और शाम के अर्घ्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार के साथ पहुंचे और सूर्य देव व छठी मइया की पूजा-अर्चना की।

भक्ति गीत और भंडारे ने बढ़ाया उत्सव का रंग
छठ घाट पर आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को भक्ति रस से भर दिया। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। दिन में श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए भंडारा (प्रसाद वितरण) भी आयोजित किया गया था, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
आयोजक मंडली
इस अवसर पर प्रमुख रूप से यू.एस. राव, मुकेश ठाकुर, राजू दुबे, कुमार कौशिक, विवेक कुमार, सोनू कुमार, विक्की, मुन्ना, मनोज, भगवान, अमन, शंभू सिंह, जयकुमार, जैकी, चंदन, कृष, टिंकू, सूरज, मूलचंद, हेमंत, वसंत, दीपक, निरंजन, अजय दुबे, नटवर, प्रमोद और गोविंद सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

टेल्को थाना सी 2 तालाब
टेल्को थाना क्षेत्र में सी 2 तालाब पर छठ परमेश्वरी की पूजा के दौरान शांति समिति एवं जमशेदपुर के वरिय पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार तथा टेल्को थाना प्रभारी सोहन लाल, केंद्रीय शांति समिति नन्द लाल सिंह, टेल्को थाना शान्ति समिति से पी के दास, तार कम्पनी यूनियन से उपाध्यक्ष श्री कांत सिंह, महा मंत्री पंकज कुमार सिंह, अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।

टेल्को रॉक गार्डन
टेल्को रॉक गार्डन में भी छठ पूजा का आयोजन किया जिसमें राजीव सिंह, संजय सिंह, नन्दलाल सिंह, पिंटू श्रीवास्तव, मंटू सिंह, पिंटू सिंह, तथा सैकड़ों सदस्य श्री राक गार्डन छठ पूजा में लगे रहे जिसमें सभी भक्ति जनों की सेवा की गई और पूजा बड़ा ही सौहार्द पूर्वक सम्पन्न हुआ।

विजया गार्डेन बारीडीह
विजया गार्डेन बारीडीह मे अपने अपने छत पर बने कृत्रिम छठ घाटों पर प्रातःकालीन उदीयमान सूर्य भगवान भाष्कर को अर्घ देने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा समेत अन्य ने एक दूसरे को छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाए दी। सुहागिन को सिन्दूर लगाकर व्रतियों के द्वारा सुहाग की सलामती एवं बच्चो को आशीर्वाद दिया। इसके बाद व्रतियों ने अपना उपवास नारियल पानी एवं नींबू पानी के साथ तोरा।



