पंसस सुनील गुप्ता के आग्रह पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु वीर कुंवर सिंह मैदान में दो कृत्रिम घाटों का निर्माण
जमशेदपुर। आस्था और जनसेवा का संगम इस बार बागबेड़ा कॉलोनी में देखने को मिला, जहां पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर श्रद्धालुओं के लिए कुल पांच अस्थायी कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण कराया गया है।
मुख्य घाटों में वीर कुंवर सिंह मैदान के दो घाट, शहीद मैदान का एक घाट, चित्रगुप्त पूजा मैदान का एक घाट और राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर का एक घाट शामिल है।
इन घाटों के निर्माण से बागबेड़ा और आसपास के इलाकों के हजारों श्रद्धालु सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में छठ पर्व मना सकेंगे।
मुखिया मायावती टुडू ने नारियल फोड़कर किया निर्माण कार्य का शुभारंभ
छठ घाट निर्माण कार्य का शुभारंभ मुखिया मायावती टुडू ने नारियल फोड़कर और अगरबत्ती दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, और इसके सुचारू आयोजन के लिए पंचायत प्रशासन निरंतर कार्यरत है।
पंसस सुनील गुप्ता ने बताया कि अब इन सभी अस्थायी घाटों में पानी भरने और साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है ताकि व्रतधारी बिना किसी असुविधा के भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।
उन्होंने कहा,
“छठ पर्व श्रद्धा और जनभावना का उत्सव है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।”
स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों ने किया सहयोग
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण कार्यस्थल पर उपस्थित रहे और घाट निर्माण कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।
मौके पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी:
मुखिया: मायावती टुडू
पंचायत समिति सदस्य: सुनील गुप्ता
उप मुखिया: संतोष ठाकुर
मुखिया प्रतिनिधि: के. डी. मुंडा
वार्ड सदस्य: सीमा पांडे
अभिषेक उपाध्याय, कर्ण सिंह, राजकुमार सिंह, अजीत सिंहा, इंद्रजीत, अनिल, सागर, अशोक दुबे, अजय ओझा, विशाल, ब्रिज तिवारी, मिथिलेश सिंह, कौशल, सुनील सिंहा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।



