AITUC ने क्षेत्रीय निदेशक और सांसद विद्युत वरण महतो को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर : ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) ने जमशेदपुर के मजदूरों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दिलाने की मांग को लेकर ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) के क्षेत्रीय निदेशक को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन की एक प्रति जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को भी सौंपते हुए कोल्हान प्रमंडल एटक के महासचिव कॉमरेड अम्बुज कुमार ठाकुर और उपमहासचिव कॉमरेड हीरा अरकने ने श्रमिकों की स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत कराया।

ये थी मांग
एटक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मुख्य मांगें रखीं:
ईएसआईसी आदित्यपुर अस्पताल को 500 बेड में अपग्रेड किया जाए।
टेल्को और मानगो क्षेत्र में शीघ्र डिस्पेंसरी खोली जाए।
डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स, हेल्पर सहित स्थायी चिकित्सा स्टाफ की नियुक्ति की जाए।
सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयाँ अस्पताल में नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
एटक ने कहा कि वर्तमान में चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी के कारण श्रमिक वर्ग और उनके परिवारों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद विद्युत वरण महतो ने दिया सकारात्मक आश्वासन
सांसद विद्युत वरण महतो ने एटक प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि:
“सभी मांगों को संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा और इस विषय में शीघ्र पहल की जाएगी।”
उन्होंने कहा कि वह मजदूरों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे ये लोग
ज्ञापन सौंपने के दौरान एटक प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे:
कॉमरेड धनंजय शुक्ला
कॉमरेड विक्रम कुमार
कॉमरेड बी.के. पाठक
कॉमरेड सीताराम कालिंदी



