पूर्वी के विधायक सरयू राय और सांसद विद्युत वरण महतो ने किया भव्य उद्घाटन

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी, जमशेदपुर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को इंद्रलोक थीम वाले भव्य पंडाल के उद्घाटन के साथ हुआ।
बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ समारोह में उमड़ पड़ी, जिसने आयोजन की भव्यता और धार्मिक आस्था को और भी प्रबल कर दिया।

उद्घाटन समारोह में कौन-कौन रहे शामिल?
पूजा पंडाल का संयुक्त रूप से उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा किया गया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटा और मां दुर्गा से समस्त क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे:
भाजपा की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा
झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले
आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह
समाजसेवी शिव शंकर सिंह, शंभू नाथ सिंह
संस्था के अध्यक्ष सी.एस.पी.सिंह
समाजसेवी पार्षद कविता परमार

आयोजन समिति की सक्रिय टीम
पूजा आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। प्रमुख सदस्यों में शामिल हैं:
राजेश सिंह – लाइसेंसी
अशोक दूबे – संयोजक
अंशुल कुमार – अध्यक्ष
किरण सिंह – कार्यकारी अध्यक्ष
संतोष श्रीवास्तव – कोषाध्यक्ष
टीम सदस्य: अमन तिवारी, सौरव सिंह, राहुल साहू, आशीष श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, दिल्यांशु शर्मा, प्रतिमा रजक, समीर यादव, करण सिंह, सागर सिंह, अमन झा, कुंदन तिवारी, सूरज शर्मा, प्रतिमा मुंडा आदि।



