By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rjmedia live 2025rjmedia live 2025rjmedia live 2025
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • झारखंड पंचायत चुनाव
  • खबर
    खबरShow More
    छोटा गोविंदपुर राम मंदिर में पुस्तक थीम पर बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल
    September 17, 2026
    गोविंदपुर : लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 100 महिलाओं ने लिया हिस्सा, बीना बनीं विजेता
    September 9, 2026
    एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, रघुवर दास ने किया विधिवत शुभारंभ
    September 6, 2026
    कृष्णा बॉयज कमेटी के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ
    September 5, 2026
    जेवियर इंग्लिश स्कूल कीताडीह में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
    September 4, 2026
  • क्राइम
  • कंपनी एंड ट्रेड यूनियन
  • स्टूडेंट जोन
  • राजनीति
  • राशिफल
  • खेल
  • धर्म
  • नौकरी
  • भारत
  • मनोरंजन
  • स्टूडेंट जोन
Reading: टुइलाडूंगरी दुर्गा पूजा पंडाल की तैयारी अंतिम चरण में, 26 सितम्बर को होगा उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
rjmedia live 2025rjmedia live 2025
  • Women
  • Social Activities
  • Politics
  • Education
  • Union
  • Cultural
  • Labour
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Cultural
    • Education
    • Politics
    • Labour
    • Women
    • Social Activities
    • Union
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
rjmedia live 2025 > Blog > BJP > टुइलाडूंगरी दुर्गा पूजा पंडाल की तैयारी अंतिम चरण में, 26 सितम्बर को होगा उद्घाटन
BJPCulturalJamshedpurJamshedpur Politicsधर्म-उत्सव

टुइलाडूंगरी दुर्गा पूजा पंडाल की तैयारी अंतिम चरण में, 26 सितम्बर को होगा उद्घाटन

admin
Last updated: September 24, 2025 2:09 pm
admin
Published: September 24, 2025
Share
SHARE

जमशेदपुर : शहर के प्रमुख पूजा स्थलों में से एक सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमिटी, टुइलाडूंगरी का भव्य पूजा पंडाल इस वर्ष जंगल बचाओ और आदिवासी संस्कृति को समर्पित रहेगा। पूजा कमिटी के महासचिव दिनेश कुमार ने जानकारी दी कि पंडाल की तैयारी अंतिम चरण में है और इसका उद्घाटन 26 सितम्बर की शाम 8 बजे झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा करेंगे।

Contents
प्राकृतिक तत्वों से सजा है पंडाल, दे रहा पर्यावरण का संदेशभव्य प्रतिमा और शेर की विशेष आकृतिसुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यानइतिहास और परंपराइन प्रमुख पदाधिकारियों के नेतृत्व में हो रही है पूजा की तैयारी

प्राकृतिक तत्वों से सजा है पंडाल, दे रहा पर्यावरण का संदेश

इस बार का पंडाल पूरी तरह झारखंड की वन संस्कृति को समर्पित है। इसमें पेड़ की छाल, नारियल के छिलके, रस्सी, टोकरी, धान जैसी पारंपरिक व प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है। पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल से आए कारीगरों द्वारा किया गया है, जिन्होंने बारीक कारीगरी से जंगल का दृश्य रचा है।

पंडाल के प्रवेश द्वार पर बने विशालकाय हाथों की आकृतियाँ इसकी भव्यता को और निखारती हैं। दिनेश कुमार ने बताया कि यह पंडाल आदिवासी परंपरा को न केवल प्रस्तुत करता है, बल्कि लोगों को जंगल संरक्षण का स्पष्ट संदेश भी देता है।

भव्य प्रतिमा और शेर की विशेष आकृति

मां दुर्गा की प्रतिमा इस बार भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। मां दुर्गा को उनके वाहन शेर पर विराजमान दिखाया गया है, जिसकी आकृति को विशेष रूप से विशाल और प्रभावशाली बनाया गया है, ताकि उसकी भावपूर्ण उपस्थिति श्रद्धालुओं को आकर्षित कर सके।

सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान

पूजा कमिटी ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। पूरे पंडाल परिसर में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही, कमिटी के सदस्य वालंटियर बैच पहनकर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तैनात रहेंगे, ताकि भीड़-भाड़ में कोई असुविधा न हो।

इतिहास और परंपरा

दिनेश कुमार ने बताया कि आज़ादी से पूर्व से ही इस स्थल पर दुर्गा पूजा होती आ रही है, लेकिन 1998 से यह पूजा भव्य रूप में आयोजित होने लगी है। इससे पूर्व यहां शांता दुर्गा टेम्पल ऑफ गोवा, नौलखा मंदिर, और टोकरी से निर्मित पंडाल जैसे विभिन्न थीम आधारित पूजा पंडालों का निर्माण हो चुका है, जो समाज को जागरूकता का संदेश देते रहे हैं।

इन प्रमुख पदाधिकारियों के नेतृत्व में हो रही है पूजा की तैयारी

पूजा की भव्य तैयारी में निम्नलिखित पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं:

मुख्य संरक्षक: राजू गिरी

अध्यक्ष: मिथिलेश सिंह यादव

महासचिव: दिनेश कुमार

लाइसेंसी: किशोर कुमार

कोषाध्यक्ष: श्रीनू राव

उपाध्यक्ष: प्रशांत गिरी, रणजीत गुप्ता

सदस्य: अमोद कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, बलकार सिंह, अमरीक सिंह मिक्के, पाण्डेय प्रधान, राजेश कुमार, सतीश कुमार, अजय साहू, कृष्णा साहू, राजीव प्रधान, हिमांशु शेखर प्रधान आदि।

सरयू राय के बहुचर्चित चतुर्थ बाल मेला का उद्घाटन कल, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे शुभारंभ
इंद्रलोक की थीम पर सजा बागबेड़ा कॉलोनी का दुर्गा पूजा पंडाल, बारिश में भी उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
एग्रिको मैदान में बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
बाल मेला में राज्यपाल के आगमन को लेकर निरीक्षण, सुरक्षा व मार्ग व्यवस्था की समीक्षा
गोविंदपुर में सख्ती से लागू हो नो इंट्री : सुभाष उपाध्याय
TAGGED:Deepak Birua inaugurates Durga PujaJamshedpurJamshedpur newsJharkhandJharkhand Durga Puja pandalsJharkhand newsJungle conservation message Durga PujaTribal theme Durga Puja JamshedpurTuiladungri Durga Puja pandal 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recipe Rating




Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JamshedpurJD(U)Jharkhand

पौने चार करोड़ की 6 परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग, सरयू राय ने मंत्री को लिखा पत्र

admin
admin
January 10, 2026
जोजोबेड़ा सीमेंट कंपनी न्यूवोको विस्टॉस कॉर्प लिमिटेड के छह ठेका कर्मियों का मामला अब धनबाद ट्रिब्यूनल में पहुंचेगा
श्री श्री राम मंदिर दुर्गा पूजा समिति: 2025 में “सेफ ड्राइव, सेव लाइफ” थीम पर भव्य पूजा आयोजन
पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली नई गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने शुरू किया जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान
22 नवंबर को होगा कोल्हान स्तरीय पत्रकार सम्मेलन-सह-सम्मान समारोह, पत्रकारों समेत विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को मिलेगा सम्मान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

About US

RJMedia is a leading digital news channel based in Jharkhand, dedicated to delivering fast, factual, and fearless journalism across all sectors of society. Whether you're in the capital city of Ranchi or a remote village in the Santhal Pargana region, RJMedia brings you reliable news coverage at your fingertips.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© Copyright 2025 rjmedia. All rights reserved. Designed By: iPixel Infotech
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?