गरीब विक्रेताओं को समर्थन का अलग अंदाज, बोले भाजपा गरीबों के साथ
जुस्को की कार्रवाई से नाराज़ भाजपाई, कहा- गरीबों को सताना बंद करे टाटा स्टील की इकाई
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई जुस्को (JUSCO) द्वारा इन दिनों जुबिली पार्क में झालमुढ़ी विक्रेताओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि पार्क में घूम-घूम कर अपना पेट पालने वाले गरीब झालमुढ़ी विक्रेताओं को जबरन खदेड़ा जा रहा है।

जुस्को की कार्रवाई पर भाजपा ने किया खुला विरोध
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर ने इस कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा और युवा नेता नीरज सिंह ने मंगलवार को खुद जुबिली पार्क में जाकर झालमुढ़ी बेची और जुस्को को खुली चुनौती दी।
उन्होंने कहा कि —
“गरीबों को सताना बंद करे जुस्को, वरना सड़क पर होगा आंदोलन।
भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि फिर से किसी भी झालमुढ़ी विक्रेता को पार्क से हटाया गया, तो जिला प्रशासन और जुस्को दोनों के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, जिला महामंत्री संजीव सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, किशोर ओझा, उज्जवल सिंह, चिटू सिंह, राकेश दुबे, दीपक तिवारी, मनोज सिंह, राज सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे



