25 सितंबर तक कर्मचारियों के खाते में आएगी राशि
जमशेदपुर : यूनाइटेड क्लब के कर्मचारियों के लिए क्लब प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हो गया है, जिसके तहत सभी पात्र कर्मचारियों को 25 सितंबर तक बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा।
अधिकतम ₹55,817 और न्यूनतम ₹26,042 बोनस मिलेगा
बोनस समझौते के अनुसार इस वर्ष कर्मचारियों को:
अधिकतम ₹55,817 रुपये
न्यूनतम ₹26,042 रुपये
का बोनस मिलेगा। यह बोनस सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।
समझौते पर प्रबंधन और यूनियन ने किए हस्ताक्षर
इस बोनस समझौते पर क्लब प्रबंधन की ओर से निम्नलिखित पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए:
प्रबल घोष
राजन सिंह
कुमार गोपाल
मनीष श्रीवास्तव
मोहम्मद परवेज
वहीं यूनियन की ओर से हस्ताक्षर करने वालों में शामिल रहे:
अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे
बी. के. डिंडा
ददन सिंह
माधव
राजू सोना



