17 सितंबर के अवकाश से पूर्व 16 सितंबर को किया गया आयोजन
जमशेदपुर। टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। चूंकि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का अवकाश है, इसलिए एक दिन पूर्व ही कंपनी परिसर के विभिन्न यूनिट्स में पूजा का आयोजन हुआ।

यूनियन प्रतिनिधियों ने सभी डिवीजनों में दी शुभकामनाएं
टाटा मोटर्स एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह ने विभिन्न डिवीजनों में आयोजित पूजा कार्यक्रमों में भाग लिया।
सबसे पहले दोनों नेता एक्सल डिवीजन में आयोजित पूजा समारोह में शामिल हुए,
इसके पश्चात अन्य डिवीजनों में जाकर कर्मचारियों से मिलकर उन्हें विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।


17 सितंबर को सेंट्रल पूजा में शामिल होने की अपील
यूनियन अध्यक्ष और महामंत्री ने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे 17 सितंबर को कंपनी परिसर में आयोजित सेंट्रल विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में निर्धारित समयानुसार उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि यह पूजा न केवल हमारी आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी कार्य संस्कृति और तकनीकी समर्पण का भी उत्सव है।



