क्वालिटी सर्कल में जोजोबेरा टाटा पावर का जलवा
209 टीमों को पछाड़कर प्रगति और ब्लैक डायमंड को गोल्ड अवार्ड
जमशेदपुर : ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित QCFI (Quality Circle Forum of India) के दो दिवसीय क्वालिटी सर्कल प्रोग्राम में टाटा पावर जोजोबेरा इकाई ने एक बार फिर उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। इस आयोजन में देशभर से आई कुल 209 टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें जोजोबेरा से शामिल ‘प्रगति’ और ‘ब्लैक डायमंड’ टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर गोल्ड अवार्ड प्राप्त किया।
जोजोबेरा की टीमों ने जीता दिल और पुरस्कार
टाटा पावर की ‘प्रगति टीम’ में शामिल थे –
संजय नंदी
धर्मेंद्र दुबे
डी.एन. पांडेय
राजेश कुमार
फैसिलिटेटर: श्री बनमाली साहू
वहीं ‘ब्लैक डायमंड टीम’ का प्रतिनिधित्व किया –
पंकज कुमार
शिवनाथ बनर्जी
राजीव रंजन
सफातुल हक
फैसिलिटेटर: साहेब तिवारी
किसे दिया टीमों ने श्रेय
टीमों ने इस उपलब्धि का श्रेय जोजोबेरा इकाई के चीफ वासुदेव हसदा, ऑपरेशन हेड कुंदन कुमार और QC कोऑर्डिनेटर मोहित गुप्ता को दिया है। साथ ही, इस सफलता में टाटा पावर यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव द्वारा समय-समय पर किया गया उत्साहवर्द्धन भी उल्लेखनीय रहा।



