आदिवासी मुद्दों पर गरमाई सियासत
जमशेदपुर/रांची : झारखंड में सूर्या हांसदा एनकाउंटर केस और रांची के नगड़ी क्षेत्र में आदिवासियों की जमीन को कथित तौर पर एम्स-2 प्रोजेक्ट के लिए गैरकानूनी तरीके से कब्जे में लेने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे झारखंड के जिला मुख्यालयों और प्रखंड कार्यालयों के समक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

जमशेदपुर में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
सीबीआई जांच की मांग और राज्य सरकार पर आदिवासी विरोधी नीति का आरोप
जमशेदपुर में जिला मुख्यालय के समक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही नगड़ी क्षेत्र में आदिवासियों की जमीन पर कथित अवैध कब्जे के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ अन्याय कर रही है। कभी उनकी जमीन छिनी जा रही है, तो कभी उनकी हत्या हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार योजनाओं की आड़ में आदिवासी समुदाय को हाशिए पर धकेल रही है।
राज्य सरकार पर गंभीर आरोप, केंद्र से दखल की मांग
“आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर केंद्र सरकार ले संज्ञान”
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की नीतियां पूरी तरह से आदिवासी विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच तभी संभव है जब उसे सीबीआई को सौंपा जाए।
साथ ही केंद्र सरकार से मांग की गई कि वह झारखंड में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार और भूमि हथियाने की घटनाओं पर तत्काल संज्ञान ले और उन्हें न्याय दिलाए।
नगड़ी भूमि विवाद: आदिवासी समाज में असंतोष
नगड़ी (रांची) में प्रस्तावित एम्स-2 परियोजना को लेकर आदिवासियों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनके पारंपरिक अधिकारों को नजरअंदाज कर सरकार जबरन जमीन अधिग्रहण कर रही है। इस मुद्दे को भाजपा ने व्यापक रूप से उठाते हुए सरकार से इस पर जवाब मांगा है।


मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में भी हुआ जोरदार प्रदर्शन अभय सिंह समेत अन्य शामिल
मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में भी जोरदार प्रदर्शन हुआ पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हजारीबाग प्रभारी अभय सिंह, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, मेनका सरदार पूर्व विधायक,रमेश हांसदा, डाक्टर सुनीता देवदूत सोरेन कार्यक्रम में शामिल थे



