जमशेदपुर, 31 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के महामंत्री सन्नी सिंह ने रविवार को बूथ संख्या 151 के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना। यह आयोजन न केवल संवाद का माध्यम बना बल्कि संगठन के ज़मीनी स्तर पर मजबूती का भी प्रतीक रहा।
मन की बात – जन भावनाओं का आईना: सन्नी सिंह
सन्नी सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि “प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनमानस की भावनाओं का आईना है।”
उन्होंने आगे जोड़ा कि पीएम मोदी न केवल समस्याओं को उजागर करते हैं, बल्कि समाधान की दिशा भी दिखाते हैं। कार्यक्रम में हर बार नई ऊर्जा मिलती है, जिससे कार्यकर्ताओं में नयी प्रेरणा का संचार होता है।



