गणेश पूजा कमिटी टेल्को की ओर से विशाल आयोजन, शहरवासियों के आकर्षण का बना केंद्र
सनातन संस्कृति के प्रति बढ़ता युवा जुड़ाव : दिनेश कुमार
Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र में 15 फीट ऊँची भव्य गणेश प्रतिमा के साथ एक भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल का शुभारंभ हुआ। इस पंडाल का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया।
उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय धार्मिक संस्कृति की ओर युवाओं का बढ़ता झुकाव समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। पूजा-अर्चना के साथ युवाओं को शिक्षा और सामाजिक कार्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार ने किया।
समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति
उद्घाटन कार्यक्रम में शहर के प्रमुख समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित थे:
शशि शेखर
विनोद सिंह
अजीत शाही
सतीश सिंह
कृष्णकांत राय
कमेटी के पदाधिकारी
पूजा को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष विकास शर्मा, शुभम सिंह, इकबाल सिंह, साहिल शर्मा, सौरभ, दीपक, अक्षय, टुनटुन मिश्रा, सत्यम पांडे, राजेश्वर सिंह, अविनाश महतो, अधिराज तिवारी, रोशन कुमार, संदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।



