जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एचवी ट्रांसमिशन फैक्ट्री के कर्मचारी पवन कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन और सुरक्षा मानकों के प्रति समर्पण के लिए “मैन ऑफ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में यूनियन कार्यालय में एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में यूनियन के ऑफिस बेयरर, कमेटी मेंबर्स, और अन्य कई कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी ने पवन कुमार को शुभकामनाएं दीं और इस सम्मान को सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा बताया।
यूनियन अध्यक्ष और महामंत्री ने किया सम्मानित
इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह ने संयुक्त रूप से पवन कुमार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा:
“यह अवार्ड पवन कुमार के अनुशासन, कार्य के प्रति निष्ठा और विभागीय दिशानिर्देशों का सही पालन करने का प्रतिफल है।”
महामंत्री आर.के. सिंह ने भी प्रेरक शब्दों में कहा:
“आज पवन कुमार को यह सम्मान मिला है, कल यह किसी और को मिलेगा। हर कर्मचारी को टीम वर्क और सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन करते हुए उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।”



